asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeपंजाबगांव दड़वा में भाजपा का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया |

गांव दड़वा में भाजपा का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया |

आई 1 न्यूज़ 6 अप्रैल 2018 9(अमित सेठी) गांव दड़वा में भाजपा का 38वां स्थापना मनाया गया भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी : जिंदल स्थानीय भाजपा मंडल न. 29 ने आज यहां गांव दड़वा में भाजपा का 38वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। यह जानकारी देते हुए भाजपा मंडल नं. 29 के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य मेहमान भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारीलाल जिंदल शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित  करते हुए पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी एक मजबूत संगठन के रूप में उभरी है। इस समय पार्टी के साथ देश के जितने लोग जुड़े हैं उस हिसाब से यह विश्व की नंबर वन पार्टी बन गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन शिंगारा सिंह व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर देशराज टंडन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इन्होंने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी के कामों को गिनाया और सराहना की। इस मौके पर पार्टी  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताों ने गांव दड़वा में घर घर जाकर पार्टी के झंडे लगवाए और मिठाई बांटी।इस समारोह में भाजपा मंडल 29 के महासचिव दीपक उनियाल के अलावा बलजीत सिंह सिद्धू, तिलकराज, धर्मेंद्र सिंह, दवेंद्र सिंह मौला, सुभाष रावत, पुष्कर सिंह नेगी, जयपाल राणा, सुनील गुप्ता, मनोज चंदेल, सुभाषचंद्र, देवेंद्र कुमार, रामू, मुलायम सिंह, हरभेज सिंह, हरप्रीत सिंह गोल्डी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments