asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeएंटरटेनमेंटजानिए क्या हुआ था मौत से पहले श्रीदेवी के साथ

जानिए क्या हुआ था मौत से पहले श्रीदेवी के साथ

ब्यूरो रिपोर्ट :27 फ़रवरी 2018
नई दुनिया के सहयोगी संस्थान मिड-डे ने जब दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स टॉवर्स से संपर्क किया तो एक कर्मचारी ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि श्रीदेवी होटल में अकेली रूकीं थीं। सूत्र के मुताबिक, श्रीदेवी अपने रूम में होटल स्टाफ को अचेत अवस्था में मिली थीं।

होटल स्टाफ ने बताया, ‘लगभग 10.30 बजे श्रीदेवी ने रूम सर्विस को कॉल करके पानी मंगवाया था। जब स्टाफ 15 मिनट के अंदर उन्हें पानी देने के लिए गया, लेकिन कई बार डोरबेल बजाने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ मिनटों बाद ही किसी अनिष्ट की आशंका को देखते हुए उसने होटल मैनेजर व अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब दरवाजा तोड़कर सभी अंदर गए तो उन्हें बाथरूम में गिरा पाया। उस समय तक रात के लगभग 11 बजे थे। उस समय उनकी धड़कनें चल रहीं थीं।’

इसके साथ ही होटल स्टाफ ने बताया कि स्वस्थ होने के बावजूद शायद श्रीदेवी ने कुछ असहजता महसूस कर रही थीं। हो सकता है कि शादी समारोह के भागदौड़ की वजह से ऐसा हुआ हो। उन्हें तुरंत राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसके साथ ही एक बात का खुलासा और हुआ है कि श्रीदेवी के निधन के समय पति बोनी कपूर साथ नहीं थे क्योंकि वे मुंबई वापस लौट आए थे। हालांकि, श्रीदेवी वहीं रूक गई थीं क्योंकि उनके पेंटिंग्स की प्रदर्शनी व नीलामी होनी थी।

श्रीदेवी की मौत के बाद से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। इसी क्रम में भारत के मशहूर बिजनेसमेन अनिल अंबानी ने अपना एक 13 सीटर प्राइवेट जेट को दुबई के लिए रवाना किया है ताकि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से लाया जा सके।

इससे पहले श्रीदेवी के निधन पर बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने कहा कि उनका पूरा परिवार इस असामयिक निधन से गहरे सदमे में है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीदेवी को हृदय संबंधी किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। खलीज टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने बताया कि जब हमने यह खबर सुनी तो हम पूरी तरह से चौंक गए थे। उनको हृदय से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments