asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
HomeUncategorized217 किलोमीटर लंबी दौड़ में हासिल किया ये स्‍थान ब्राजील में चमका...

217 किलोमीटर लंबी दौड़ में हासिल किया ये स्‍थान ब्राजील में चमका हिमाचल का बेटा

ब्यूरो रिपोर्ट :5 फरवरी 2018

ब्राजील में अल्ट्रा मैराथन फॉर 135 माइल्स दौड़ को क्वालीफाई करने वाले सुनील शर्मा देश के तीसरे धावक बन गए हैं। दौड़ के शुरूआती दौर में ही चोटिल होने के बावजूद भी सुनील ट्रैक से नहीं हटे। उन्होंने 51 मिनट पहले ही 217 किलोमीटर लंबी दौड़ को पूरा कर लिया।

हालांकि, सुनील का 36वां रैंक रहा। दौड़ को क्वालिफाई करने के साथ ही उनका सिलेक्शन अब वर्ल्ड रेस के लिए भी हो गया है। इसी साल जुलाई माह में यूएस में यह दौड़ होगी। 170 धावकों के बीच दौड़े सुनील शुरूआती दौर में टॉप-7 में चल रहे थे।

लेकिन, 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते ही वह चोटिल हो गए। घुटने में चोट लगने के कारण एक बार सुनील को लगा कि वह अब दौड़ को पूरी नहीं कर पाएंगे। लेकिन, फिर भी वह ट्रैक से नहीं हटे।

जीत पर सुनील शर्मा ने ये कहा

ट्रैक पर काफी चुनौतियों के बावजूद सुनील ने 48 घंटे की दौड़ को 47 घंटे 9 मिनट में पूरा कर दिया। उधर, सुनील ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उनके प्रशंसकों की दुआएं काम आई हैं।

सुनील शर्मा ने बताया कि ब्राजील में ज्यादातर मांस का ही प्रयोग किया जाता है। शाकाहारी होने के नाते उन्होंने मांसाहारी भोजन को हाथ तक नहीं लगाया। दौड़ के दौरान भी वह फलाहार पर ही केंद्रित रहे।

उन्होंने बताया कि पहले 217 किलोमीटर दौड़ 60 घंटे में पूरी करनी होती थी। लेकिन अब दौड़ को 48 घंटे में पूरा करने का टारगेट है। इस दौड़ को पूरा करने वाले वह तीसरे भारतीय हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments