asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
HomeUncategorizedसर्दियों में क्यों लगती है ज्यादा भूख? जानें ठंड में कैसा होना...

सर्दियों में क्यों लगती है ज्यादा भूख? जानें ठंड में कैसा होना चाहिए आपका आहार

ऑय 1 न्यूज़ 24 दिसम्बर 2018 (रिंकी कचारी) सर्दियों में आपको ज्यादा भूख लगती है इसलिए अक्सर सुबह और शाम के खाने के बीच भी आपको कई बार भूख सताती है। ऐसे में बार-बार खाने के कारण आपको अपनी ज्यादा भूख असामान्य लग सकती है। मगर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये बिल्कुल सामान्य है और तापमान में गिरावट के कारण आपको जल्दी-जल्दी भूख का एहसास होता है। इसलिए अगर ज्यादा खाने से इस मौसम में आपका वजन एक-डेढ़ किलो बढ़ जाए, तो बिल्कुल परेशान न हों।

  • सुबह और शाम के खाने के बीच भी आपको कई बार भूख सताती है।
  • तापमान में गिरावट के कारण आपको जल्दी-जल्दी भूख का एहसास होता है।
  • सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है।
    सर्दियों में ज्यादा चाहिए ऊर्जा
    सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। हमारी ऊर्जा का मुख्य स्रोत हमारा भोजन है इसलिए ज्यादा ऊर्जा पाने के लिए शरीर को ज्यादा भोजन की जरूरत होती है। ज्यादा ऊष्मा के लिए हमारा शरीर हमें ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करता है। इस ऊर्जा का इस्तेमाल शरीर अपने तापमान को सामान्य बनाए रखने और अन्य बायलॉजिकल कार्यों में करता है। शरीर से मस्तिष्क को जो संदेश मिलते हैं उनमें कार्बोहाइड्रेट की प्रचुरता वाले भोजन की मांग होती है, इसलिए हमारा मन कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है ताकि शरीर को जल्दी से जल्दी ऊर्जा मिल सके।कैसे मिलती है शरीर को ऊर्जा
    शुगर और स्टार्च युक्त भोजन खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा देता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सर्दियों में यह चक्र लगातार चलता रहता है। ठंड के दिनों में छोटे होते दिन और सूर्य की कम रोशनी हमारी जैविक घड़ी की गति धीमी कर देती है। दूसरे शब्दों में कहें तो मस्तिष्क से निकलने वाले रसायन सेरोटोनिन का स्तर कम होने लगता है। सेरोटोनिन का स्तर सामान्य रखने के लिए हमें बार-बार खाने की जरूरत पड़ती है।

    सर्दियों में क्या खाएं
    सर्दियों में जब आपको भूख का एहसास हो, तो अनहेल्दी फूड्स खाने से बेहतर है आप स्वादिष्ट मगर हेल्दी फूड्स खाएं। सर्दियों के लिए गुड़-चिक्की, मूंगफली, नट्स, बादाम, काजू, तले हुए मखाने आदि से बेहतर कोई स्नैक्स नहीं हो सकता है। ये सभी आहार न केवल पेट भरे होने का एहसास कराते हैं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। इसके अलावा टोस्ट की जगह पराठा या कार्न फ्लेक्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। ऐसी चीजें खाएं जिनमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा हो जैसे अंडा, दलिया, मछली आदि। ठंड में भूख मिटाने के लिए काबुली चने और ब्रोकली सलाद से बेहतर कुछ नहीं।

    सुबह का नाश्ता भारी करें
    सुबह की शुरूआत पौष्टिक नाश्‍ते से कीजिए। खाने में भरपूर ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन कीजिए। इसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन कीजिए। गरमागरम सूप लेना भी इन दिनों अच्छा रहता है। ठंड के मौसम में भी भूख से अधिक न खायें, और एक बार में अधिक खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा कई टुकड़ों में खायें, सोने से दो घंटे पहले डिनर कीजिए।

    फल और सब्जियां जरूर खाएं
    स्वस्थ‍ आहार के सेवन मात्र से बहुत सी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अलग-अलग रंग के फलों व सब्जि़यों की अपनी उपियोगिता है। सब्जि़यों में जहां प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट्स, एण्‍टीआक्सिडेंट्स और अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं, वहीं फलों के सेवन से याद्दाश्‍त मजबूत बनती है और यह आपको हर समय तरोताज़ा रखते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments