asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeeye1specialSC-ST एक्ट विवाद हिंसा पर उतरे दलित प्रदर्शनकारी, भारत बंद के दौरान...

SC-ST एक्ट विवाद हिंसा पर उतरे दलित प्रदर्शनकारी, भारत बंद के दौरान 5 की मौत

ऑय 1 न्यूज़  नई दिल्ली  अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कथित तौर पर ‘कमजोर’ करने के प्रयासों के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया था। भारत बंद का असर देशभर में देखने को मिला। दलितों के इस बंद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दलित प्रदर्शनकारी बंद के दौरान भी हिंसा पर उतर आए। इसके चलते मध्यप्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई जबकि राजस्थान में भी एक के मौत की खबर है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार,झारखंड में हिंसक घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों के बवाल के चलते कई रूट पर ट्रेनें चल नहीं पाईं, साथ ही कई हाईवे घंटों तक जाम रहे। राजस्थान में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इसमे तीन युवक घायल हुए। दलित संगठनों द्वारा भारत बंद के चलते सभी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments