Thursday, April 18, 2024
to day news in chandigarh
HomeLatest NewsPunjab ke mukhymantri Bhagwant man pahunche Chandigarh district court

Punjab ke mukhymantri Bhagwant man pahunche Chandigarh district court

आई 1 न्यूज़ अमित सेठी चंडीगढ़ 6 अगस्त 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। दरअसल 10 जनवरी, 2020 को विपक्षी पार्टी के रुप में आम आदमी पार्टी ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करना था। इसी दौरान सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास किया था। आप नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। पुलिस ने आप नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसी सिलसिले में भगवंत मान आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पहुंचे थे।

सुबह सवा 10 बजे के लगभग ही भगवंत मान पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अदालत आ गए थे। यहां सीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आपराधिक मामले में कोर्ट ने आप नेताओं को समन किए थे। भगवंत मान का नाम भी इस केस में है। इसी के चलते वह कोर्ट पहुंचे थे।

पंजाब में बिजली के मुद्दे पर हुआ था प्रदर्शन जनवरी 2020 में पंजाब में बिजली के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। सैकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था।

पुलिस ने आप नेताओं समेत कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। भगवंत मान समेत अन्यों पर पुलिस ने दंगा करने, हमला करने, पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक 800 के लगभग अज्ञात कार्यकर्ताओं पर भी यह केस दर्ज हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments