आई 1 न्यूज़ 22 मार्च 2018 (अमित सेठी ) चंडीगढ़ पुलिस ने फर्जी तरीके से दो पहिया वाहन बेचने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ऑपरेशन सेल की टीम ने 20 वाहन बरामद कर लिया हैं। इस मामले की जानकारी ऑपरेशन सेल एसपी रवि कुमार ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उनका कहना है कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। यह नजारा किसी टू व्हीलर शोरूम का नहीं बल्कि चंडीगढ़ के ऑपरेशन सेल का है जहां 20 नए Activa एक ही जैसे नंबरों वाले खड़े हैं। PB 65 TC 1745, PB65 TC 1748 , PB 65 TC 1750 नंबर वाले यह टू व्हीलर फर्जी रजिस्ट्रेशन द्वारा बेचे गए हैं चंडीगढ़ के ऑपरेशन सेल में पांच आरोपियों को 20 नई एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सुखदेव सिंह, सुरजीत, संजय, संदीप और प्रदीप गौतम के तौर पर हुई है। ऑपरेशन सेल एसपी रवि कुमार ने बताया कि 20 एक्सेस 125 सुजुकी दो पहिया वाहनों के साथ नकली नंबर प्लेट, मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड और शिकायतकर्ता के दस्तावेजों को उनके कब्जे से बरामद किया गया। उन्होंने ने बताया कि आरोपी संजय कुमार रामदरबार में जरूरतमंद छात्रों को यह दो पहिया वाहन रोज किराये पर भी चलाने को देता था। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बाइट : एसपी रवि कुमार ( ऑपरेशन सेल )