कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने हिमाचल के किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि हिमाचल में सब्जी और फलों को ऑनलाइन बेचने के लिए कृषि विभाग जल्द पोर्टल बनाएगा।
इसके माध्यम से सब्जी और फल उचित मूल्य पर घर-द्वार तक पहुंचाए जाएंगे। मंत्री मंगलवार को धर्मपुर में किसान मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में किसानों का अहम योगदान है।
किसानों के हित सुरक्षित रखने को सरकार वचनबद्ध है। कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसानों को आधुनिक तकनीक के लाभ मिलें। सरकार कृषि एवं सिंचाई योजनाओं पर वर्तमान में 80 प्रतिशत उपदान दे रही है।