Saturday, January 25, 2025
to day news in chandigarh
HomeUncategorizedएक लाख 39 हजार 400 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के...

एक लाख 39 हजार 400 रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

सोलन दिनांक 16.01.2018

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल का सोलन में 205 संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल का आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान स्थित नगर परिषद हाॅल में भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सोलन एवं आसपास के क्षेत्रों की 205 संस्थाओं ने विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा संस्थाओं ने इस अवसर पर डाॅ. राजीव बिंदल के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख 39 हजार 400 रुपये के बैंक ड्राफ्ट भेंट किए।

डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए है कि विभिन्न समारोहों में व्यय की जाने वाली धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट की जाए। इससे पीड़ित मानवता की सहायता सुनिश्चित होती है।

नागरिक अभिनंदन समिति के अध्यक्ष एवं सोलन के प्रसिद्ध व्यवसायी प्रेमज़ीज के मालिक प्रेम चंद शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरूषोतम गुलेरिया, जिला सोलन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुमारी शीला, नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, सोलन भाजपा मण्डल के अध्यक्ष एवं नागरिक अभिनंदन समिति के महामंत्री रविन्द्र परिहार, पार्षदगण, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोमा ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एचएन कश्यप, सोलन जिला भाजपा के महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, भाजपा सोलन मण्डल महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र ठाकुर, सोलन जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्म सिंह, कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, जिला भाजपा सचिव विवेक डोभाल, जिला उपाध्यक्ष तीर्थानंद शर्मा, राकेश शर्मा, विरेन्द्र सूद, इन्द्र सिंह मेहता, भरत साहनी, मुकेश शर्मा सहित भाजपा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी सोलन एकता कापटा, उप पुलिस अधीक्षक रामलाल बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments