asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeएंटरटेनमेंट44 साल के हुए रितिक रोशन ,जाने ये बाते

44 साल के हुए रितिक रोशन ,जाने ये बाते

बॉलीवुड सुपरस्‍टार का 10 जनवरी बुधवार को 44 वां जन्‍मदिन है। किलर लुक्‍स, डेशिंग स्‍क्रीन प्रजेंस और लाजवाब डांस से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रितिक की अगली फिल्‍म “सुपर-30” का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतज़ार है। आज उनके 44 वें जन्‍मदिन पर आइये जानते हैं रितिक से जुड़ी 44 बातें।

1. रितिक रोशन का असली नाम रितिक नागरथ है। उनके पिता राकेश रोशन अभिनेता व फिल्‍मकार हैं। उनके दादा रोशनलाल महान संगीतकार थे।

2. उनके नाना फिल्‍मकार जे. ओमप्रकाश की फिल्‍म “आशा” और फिल्‍म “आपके दीवाने” में 6 साल की उम्र में एक झलक के रूप में रितिक सबसे पहले पर्दे पर नज़र आए।

3. उन्‍होंने 12 साल की उम्र में 1986 में आई फिल्‍म “भगवान दादा” में बतौर बाल कलाकार अभिनय किया था, जिसमें उनके डैडी राकेश रोशन भी थे।

4. बचपन में कुणाल कपूर और उदय चोपड़ा रितिक के क्‍लासमेट थे। अभिषेक बच्‍चन, फरहान अख्‍तर भी उनके बचपन के दोस्‍त हैं।

5. जन्‍म से ही उनके दाएं हाथ में एक अतिरिक्‍त अंगूठा है जिसके कारण स्‍कूल में उनका मज़ाक उड़ाया जाता था।

6. बचपन से ही उन्‍हें हकलाने की समस्‍या थी जो टीन एज में आकर बढ़ गई। एक समय था कि वे एक वाक्‍य तो क्‍या, एक शब्‍द भी ठीक से नहीं बोल पाते थे।

7. वयस्‍क होने के बाद उन्‍हें सिलिकोसिस ने जकड़ लिया। इसके चलते डॉक्‍टरों ने कहा कि वे डांस, स्‍टंट नहीं कर पाएंगे। एक साल तक इसका इलाज चला।

 

8. उन्‍होंने अभिनेता संजय खान की बेटी सुजैन खान से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2013 में दोनों का तलाक हो गया।

9. अपने पिता के प्रोडक्‍शन की फि़ल्‍मों में सेट पर रितिक ने हर छोटा-बड़ा काम किया। पिता को असिस्‍ट करने के अलावा उन्‍होंने फर्श साफ करने से लेकर स्‍टार्स को चाय तक सर्व की।

10. बतौर हीरो उनकी पहली फिल्‍म “कहो ना प्‍यार है” थी, जो वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अभिनेत्री अमीषा की भी यह पहली फिल्‍म थी।

11. “कहो ना प्‍यार है” में पहले करीना कपूर को कास्‍ट किया गया था और कुछ शूटिंग भी हो चुकी थी लेकिन बाद में हीरोइन बदल दी गई और अमीषा को लिया गया।

12. कम ही लोग जानते हैं कि उनका डेब्‍यू प्रीति जिंटा के साथ शेखर कपूर की “फिल्‍म तारा रम पम पम” से होना था जो बाद में कैंसिल हो गई।

13. “कहो ना प्‍यार है” वर्ष 2000 की सबसे बड़ी सुपरहिट ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई जिसने रिति‍क को रातोरात सुपरस्‍टार बना दिया था।

 

14. उनकी पहली फिल्‍म “कहो ना प्‍यार है” के नाम पर विशेष कीर्तिमान है। एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा 92 पुरस्कार जीतने के लिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज है।

15. पहली फिल्‍म की बेपनाह सफलता के बाद रितिक रोशन देश-दुनिया की लड़कियों के सपनों के राजकुमार बन गए थे। वर्ष 2000 के वेलेंटाइन डे पर उनके पास 30 हज़ार शादी के प्रस्‍ताव आए थे जो कि अपने आप में एक अनूठा कीर्तिमान है।

16. अपनी पहली ही फिल्‍म में रितिक ने डबल रोल किए थे। पहले किरदार का नाम रोहित और दूसरे का राज था। पहले किरदार की मौत के बाद दूसरा किरदार हत्‍यारों को मारकर प्रतिशोध लेता है। यह एक रोमांस-एक्‍शन मूवी थी।

17. रितिक रोशन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।

18. रितिक की बहुत बड़ी फैन फालोइंग है लेकिन वे खुद अभिनेत्री परवीन बॉबी के जर्बदस्‍त दीवाने रहे हैं।

19. फिल्मों में रितिक की एक्शन हीरो की छवि वास्तविक जीवन में अलग है। जब पिता राकेश रोशन पर माफिया हमला हुआ तब रितिक ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था, जबकि पहली फिल्‍म को रिलीज हुए महीना भर भी नहीं हुआ था।

20. वर्ष 2003 में आई फिल्‍म “कोई मिल गया” में उन्‍होंने एक मंदबुद्धि लड़के का रोल अदा किया था जो बाद में रूपांतरित होकर एक्‍शन हीरो बन जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments