asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचल18वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

18वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

सोलन दिनांक 28.02.2018

18वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता आज यहां संपन्न हो गई। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश के पुलिस बल हर समय विभिन्न परिस्थितियों में कार्यरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस के अधिकारी और जवान सदैव कार्य के लिए तत्पर एवं किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्वभाविक रूप से व्यक्ति तनाव में आ सकता है। विषम कार्य परिस्थितियों एवं हर समय तैयारी के दृष्टिगत अनेक बार पुलिस कर्मियों को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थतियों से निपटने एवं मानसिक एवं शारीरिक दबाव को सहने में खेल सहायक सिद्ध होते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेल न केवल हमें स्वस्थ रखते हैं अपितु हमें विषम परिस्थितियों का सामना करना भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल को सदैव खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। खेल में जीतने से अधिक भाग लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों का आह्वान किया कि वे सदैव देश के संविधान और नियमों का पालन करें।
सुरेश भारद्वाज ने विभिन्न प्रतिस्पधाओं के विजेताओं एवं भाग लेने वाले खिलाडि़यों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस महानिदेशक एवं अन्य सभी पुलिस अधिकरियों एवं जवानों को भी बधाई दी।
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी ने कहा कि पुलिस एवं अन्य सभी सुरक्षा बलों के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। खेल प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना उत्पन्न करते हैं और खिलाड़ी को चुनौतियों से निपटने में दक्ष बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी में कोई न कोई प्रतिभा होती है तथा नियमित अभ्यास से हम अपनी प्रतिभा को प्रखर बना सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाडि़यों एवं पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से आग्रह किया कि अपने उत्साह के स्तर को सदैव बनाए रखें।
पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस स्तर की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई है। उन्होंने आशा जताई कि देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय पुलिस बलों से यहां खेलने आए प्रतिभागियों ने काफी कुछ नया सीखा होगा।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा सचिव तीर्थानंद भारद्वाज एवं विवेक डोभाल, सोलन मंडल भाजपा सचिव अशोक ठाकुर, हितेंद्र शर्मा एवं चंद्रकांत शर्मा, बीडीसी कण्डाघाट के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, जिला भाजपा मीडिया सहप्रभारी किशन वर्मा, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश ठाकुर, जिला भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव सूद, पुलिस अधीक्षक सोलन मोहित चावला, उपमंडलाधिकारी सोलन आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार, प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, देश के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में भाग लेने आए पुलिस अधिकारी, केंद्रीय पुलिस बलों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments