Saturday, January 25, 2025
to day news in chandigarh
Homeeye1specialसोलन में हुई हिमाचल के हुनर के सरताज की खोज | 

सोलन में हुई हिमाचल के हुनर के सरताज की खोज | 

आई 1 न्यूज़ 25 अप्रैल 2018 (मेघा डबराल)
सोलन की आई टी आई में हिमाचल प्रदेश की पहली कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | हुनर के सरताज की खोज प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पहुंची युवतिओं ने  बढ़ चढ़ कर भाग लिया |  वहीँ इस प्रतियोगिता में विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल  बतौर मुख्यातिथि  शामिल  हुए | कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से जहाँ एक ओर हुनर के सरताज की खोज की जा रही है वहीँ  प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिए विजेता को 50 हज़ार नकद ईनाम भी रखा गया है साथ ही जो इस प्रतियोगिता में विजयी रहेंगे उन्हें जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिलेगा और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता को रशिया में अपना हुनर का लोहा मनाने का अवसर  मिलेगा |
विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल  बतौर मुख्यातिथि प्रतिगोगिता में हुए शामिल- इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि  हिमाचल के प्रतिभाशील युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका पहली बार मिल रहा है जिसमे वह भाग ले कर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन कर सकते है | उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का हुनर निखारना और उन्हें स्वाबलंबी बनाना हुनर के सरताज की खोज  प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य है | उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और स्किल इंडिया के सांझे प्रयास से युवाओं के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है  जिसमे देश के प्रधान मंत्री द्वारा बेरोज़गार युवाओं को अपने हुनर दिखाने के लिए अनूठा मंच दिया जा रहा है जिसके माध्यम से वह देश और विदेश में अपने हुनर का सिक्का जमा सकते है |
​​
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments