Saturday, January 25, 2025
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलजिला सिरमौर इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व् शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज...

जिला सिरमौर इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व् शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का किया धन्यवाद

ब्यूरो रिपोर्ट :28 फ़रवरी 2018

राजगढ़ 

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व् शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का धन्यवाद किया है गोरतलब रहे की गत दिनों जिला सिरमौर में कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक व् संघ के बीच गतिरोध को समाप्त करने में सहयोग व् संघ के जिलाध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर का निलम्बन रद करने तथा अन्य सात अध्यापको को वेतन जारी कर दिया है उपरोक्त सभी अध्यापको को वेतन प्राप्त भी हो चूका है जिसके लिय राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व् शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व् धन्यवाद किया है

जिला सिरमौर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हिमाचल प्रदेश के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जी एस बेदी ,राज्य कार्यकारिणी तथा सभी जिलो के जिलाध्य्क्शको का भी सहयोग देने के लिय आभार प्रकट किया है | उधर प्रदेशाध्यक्ष जी एस बेदी ने बताया की राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ को कमजोर करने की कोशिश में जिन जिन आधिकारियो का सहयोग रहा है उन्हें बिलकुल बक्शा नहीं जायगा |

जल्दी ही शिक्षक संघ इस बारे एक बैठक करके सरकार से मिलने का समय लेगा | राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर ,महासचिव अमर सिंह ठाकुर ,कोषाध्यक्ष रणधीर चोधरी ,महालेखाकार,सुरजन ठाकुर ,अनूप वर्मा ,कर्णपाल ,सभी खंडो के अध्यक्ष ,राज्य मिडिया प्रभारी अनिल भरद्वाज ,सह सचिव यशपाल ठाकुर ,राजेश शर्मा ,प्रदेश प्रवक्ता प्रताप ठाकुर ,कल्याण सिंह नेगी ,सुनील पराशर ,जीतेन्दर पंवार तथा जिला की समस्त कार्यकारिणी ने कहा की राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर में  एक मजबूत संघठन के रूप में कार्य कर रहा है तथा अध्यापको के हितो की रक्षा करने के लिए अपनी नोकरी की परवाह न किये बिना एक होकर काम करता है और आगे भी हमेशा काम करता रहेगा |  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments