Friday, April 19, 2024
to day news in chandigarh
Homeपंजाबपंजाब विधानसभा चुनाव 2022 आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत...

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत राज्य से 404.01 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त

आई 1  न्यूज़ चंडीगढ़ 10 फरवरी 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत राज्य से 404.01 करोड़ रुपए की संपत्ति ज़ब्त: मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा राज्य से 9 फरवरी, 2022 तक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के सम्बन्ध में 404.01 करोड़ रुपए की कीमत की संपत्ति ज़ब्त की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि निगरानी टीमों ने 25.79 करोड़ रुपए की 45.06 लाख लीटर शराब ज़ब्त की है। इसी तरह प्रवर्तन विंग द्वारा 315 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद करने के अलावा 26.59 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी भी ज़ब्त की गई है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1,340 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा अशांति फैलाने की संभावना वाले 3,897 व्यक्तियों की पहचान भी की गई है, जिनमें से 3,235 व्यक्तियों के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई शुरु की जा चुकी है जबकि, शेष व्यक्तियों पर भी जल्द मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के नज़रिए से सी.आर.पी.सी. अधिनियम की निवारक धाराओं के अंतर्गत 2,148 व्यक्तियों को काबू किया गया है।उन्होंने बताया कि सभी 3,049 ग़ैर-ज़मानती वॉरंटों के मामलों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में 23,320 नाके लगाए गए हैं।डॉ. राजू ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार राज्य में कुल 3,90,170 लाइसेंसी हथियारों में से अब तक 3,79,170 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं जबकि, राज्य में 118 बिना लाइसेंस वाले हथियार ज़ब्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments