Thursday, April 18, 2024
to day news in chandigarh
HomeLatest Newsकेंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर डिजिटल...

केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर डिजिटल मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन।

आई 1 न्यूज़ 02 दिसंबर 2022 (अमित सेठी ) केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर डिजिटल मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सुअवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा डिजिटल मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ द्वारा कुरुक्षेत्र मे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आयोजित चार दिवसीय डिजिटल मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक श्री राजिंदर चौधरी, ने भारत सरकार की योजनाओं पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का फीता काटकर कर उद्धघाटन किया I श्री चौधरी ने बताया की ये प्रदर्शनी सरकार की पिछले साढ़े आठ साल की विभिन्न उपलब्धियों को डिजिटल एवं अन्य माध्यमों से प्रदर्शित करेगी। यह प्रदर्शनी 29 नवंबर से 02 दिसंबर 2022 तक आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ना केवल जानकारी देगी बल्कि सभी योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगी। यह प्रदर्शनी न केवल फोटो / डिजिटल पैनल के माध्यम से जानकारी देगी बल्कि प्रदर्शनी के दौरान विभागीय कलाकारों द्वारा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवम रंगारंग कार्यक्रमों लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराएगी। इस अवसर पर सीबीसी के अतिरिक्त महानिदेशक राजेंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि राष्ट्रपति एवम् हरियाणा सरकार के सहयोगी विभागों का आभार जताया और बताया की केंद्रीय संचार ब्यूरो इस तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम समय- समय इसी प्रकार जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश मे भी करवाता रहता है। इस अवसर केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ के निदेशक श्री विवेक वैभव, सह निदेशक श्री हर्षित नारंग, श्री बलजीत सिंह और कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments