Wednesday, January 29, 2025
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलआमजन की समस्याओं का निवारण वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

आमजन की समस्याओं का निवारण वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

सोलन दिनांक 03.01.2018

डाॅ. सैजल ने धर्मपुर में सुनी जनसमस्याएं

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निवारण वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धर्मपुर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निश्चित निराकरण करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को प्रथम स्तर पर ही निपटाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि शिकायते शीघ्र सुलझाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर लोगों ने सड़क, विद्युत, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, प्रदेश पथ परिवहन निगम सहित अन्य समस्याओं की जानकारी दी। गडयार, कैथड़ी, रौड़ी, धर्मपुर, आंजी मातला, धार की बेड़, पट्टा बरावरी, कण्डा, कसौली व जाडली के लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखी।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला भाजपा सचिव संजय ठाकुर, अन्य पदाधिकारी तथा आमजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments