asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहरियाणाहरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इनेलो को निशाने पर लिया...

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इनेलो को निशाने पर लिया है।

आई 1 न्यूज़ 18 जुलाई 2108 ( अमित सेठी ) हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने इनेलो को निशाने पर लिया है। बराला ने कहा कि इनेलो नाटक और नौटँकी करने में भरोसा रखती है। इनेलो नेता कभी मैरिट लिस्ट फाड़ने, बिजली के मीटर जोहड़ में डालने और तोड़फोड़ करके अराजकता फैलाने की बात करती है। जाट आंदोलन में हुई हिंसा के बहाने बराला ने हुड्डा पर भी वार किया। अभी तक डिफेंसिव मोड में चल रही भारतीय जनता पार्टी आक्रामक रुख अख्तियार कर चुकी है। आरोपों का जवाब देने की बजाय अब भाजपा नेता विपक्ष को घेरने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार को चण्डीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर तीखे हमले किए। बराला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल कभी बिजली के मीटरों को जोहड़ में फेंकने की बात करती है तो कभी मेरिट लिस्ट फाड़ने की बात करती है। उन्होंने कहा कि इनेलो का इतिहास अराजकता को बढ़ावा देने वाला रहा है। बराला ने कहा मेरी चुनौती है इनेलो ये साबित करें जिन जिलों में उसके जेल भरो कार्यक्रम हुए वहां 2-3 हजार लोग बैठ सकते है ऐसे में 20-30 हजार कैसे आए। इनेलो झूठे आंकड़े पेश कर रही है। सुभाष बराला ने हिंसक आंदोलन की सीबीआई की चार्जशीट पर कहा साफ हुआ है आंदोलन में साजिश थी और पूर्व सीएम हुडा के करीबी इससे जुड़े थे। सीबीआई की चार्जशीट ही नही हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी कहा है उन पर हमला करने वाले गुंडे भी वो ही थे। बराला ने पवन जसिया की गिरफ्तारी पर कहा अभी जांच में कई नाम सामने आ रहें। फतेहाबाद में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सीएम के नही पहुंचने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सफाई देते हुए कहा यह सामाजिक कार्यक्रम था। उसकी गरिमा मुताबिक राज्यपाल और दो मंत्री मौजूद थे। बराला ने कहा इसमें से कोई तर्क ढूंढना तर्कसंगत नही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments