asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलबैंक कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर, बढ़ीं लोगों की...

बैंक कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल पर, बढ़ीं लोगों की मुश्किलें |

आई 1 न्यूज़ चैनल (अभषेक धीमान) चंडीगढ़, 8  जनवरी-: बैंकों के विलय के विरोध में आज से प्रदेश में हजारों बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। कई बैंक यूनियनें हड़ताल के समर्थन में हैं। हड़ताल के चलते मंगलवार को कई बैंकों पर ताले लटके। जबकि कई बैंकों में स्टाफ की कमी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हुआ। हड़ताल से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय के विरोध में बैंक यूनियनें हड़ताल कर रही हैं। बीते बीस दिनों के दौरान तीसरी बार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे पहले 21 और 26 दिसंबर को भी केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मचारी हड़ताल कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश बैंक इंप्लाइज फेडरेशन (एआईबीईए) के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में फाइनेंशियल सेक्टर की कई यूनियनें शामिल होंगी।
इन बैंक यूनियनों ने किया हड़ताल का समर्थन
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज ऑल इंडिया एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया एलआईसी एंप्लाइज फेडरेशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ आरआरबी इंप्लाइज, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक इंप्लाइज कांग्रेस, नेशनल कंफेडरेशन ऑफ आरआरबी इंप्लाइज, नेशनल फेडरेशन ऑफ आरआरबी आफिसर, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक आफिसर एसोसिएशन, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर कांग्रेस, ऑल इंडिया रिजर्व बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया रिजर्व बैंक वर्कर्स फेडरेशन और ऑल इंडिया नाबार्ड इंप्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments