asd
Sunday, September 8, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलसोलन जिले का समग्र एवं चहुंमुखी विकास होेगा सुनिश्चित: डाॅ. राजीव सैजल

सोलन जिले का समग्र एवं चहुंमुखी विकास होेगा सुनिश्चित: डाॅ. राजीव सैजल

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

सोलन दिनांक 05.01.2018

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार सोलन जिले में समग्र एवं चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाएगी। डाॅ. राजीव सैजल आज यहां मंत्री पद संभालने के पश्चात पहली बार प्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सोलन जिले में सड़कों का सुधार एवं गांव-गांव को सम्पर्क मार्ग से जोड़ना, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्त्मक सुधार लाना, सभी विद्यालयों मंे अध्यापकों के रिक्त पदों को भरना, जिले के प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल सुलभ बनाना तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि जिले की सभी सड़कों की पूर्ण मुरम्मत हो, उनका रख-रखाव हो और जिले के सभी गांव को बेहतर सम्पर्क सुविधा मिले। जिले के विभिन्न अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्त्मक सुधार लाया जाएगा। जिले के विद्यालयों में अध्यापकों के खाली पड़े पदों को भरना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सभी को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को समुचित आदेश दिए जाएंगे। पेयजल वितरण व्यवस्था की खामियों को सुधारा जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर लीकेज को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सकारात्मक सुधार लाया जाएगा।

डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कसौली में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय खोलने के प्रयास होंगे। सोलन शहर एवं आस-पास के निवासियों की सहमति तथा लोगों की इच्छा के अनुरूप ही सोलन नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने के विषय में विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को रोजगार एवं स्वरोजगार की दृष्टि से सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सहकारी क्षेत्र में गुजरात ने अनेक सकारात्मक कार्य किए हैं। प्रयास किया जाएगा कि प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में गुजरात माॅडल अपनाया जाए।

डाॅ. सैजल ने कहा कि पहाड़ी संस्कृति को अक्षुण्ण रखा जाएगा। वीआईपी संस्कृति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला आयुर्वेद अस्पताल का कायाकल्प होगा तथा यहां रोगियों को आयुर्वेद के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि फोरलेन कार्य को गति प्रदान करने तथा नियमों के पालन के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सबके सहयोग से सोलन जिले को विकास के क्षेत्र में आदर्श बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रगति पथ पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाएगी। उन्होंने मीडिया एवं आमजन से आग्रह किया कि वे विकास के लिए अपने सकारात्मक सुझाव प्रदान करते रहें।

डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर विकास को गति प्रदान की जाएगी तथा पूरे कार्य की समीक्षा भी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments