asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलसोलन को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए उपायुक्त सोलन विनोद कुमार...

सोलन को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने संस्था को किया सम्मानित

सोलन को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए

विभिन्न

संस्था को किया गया सम्मानित |

उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने संस्था को किया सम्मानित

सोलन में नेहरु युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त सोलन विनोद कुमार बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलित कर किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में जिला भर से आए 150 युवक युवतियों ने भाग लिया | इस में युवाओं को देश के प्रधान मंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी और जो योजनाओं के प्रति युवाओं की शंकाएं है उन्हें दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा | कार्यशाला में डिजिटल इंडिया .मुद्रा योजना और स्टार्टअप इण्डिया इन योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक भी किया जाएगा |

नेहरु युवा केंद की समन्वयक ईरा प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कार्यक्रम के दौरान जिला के अग्रणी युवक और महिला मंडल जो समाज की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे है उन्हें आज सम्मानित भी किया गया है | उन्होंने बताया कि इस में जिला स्तर पर निजी संस्था को जिला स्तर पर प्रथम सम्मानित किया गया। जिन्होंने सोलन को स्वच्छ और सुदंर बनाने में अहम योगदान दिया है | साथ ही उन्होंने बताया कि देश के प्रधान मंत्री द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उन योजनाओं को सफल बनाने के लिए युवाओं का मार्ग दर्शन किया जा रहा है | …
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments