asd
Friday, July 26, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलसुरेश भारद्वाज ने किया प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

सुरेश भारद्वाज ने किया प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित

सोलन दिनांक 28.02.2018

शिक्षा, विधि तथा संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां 18वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा भी की।
चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों तथा केंद्रीय पुलिस बलों के 118 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता की टीम प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम विजेता रही। गुजरात पुलिस की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वेटरन डबल्स प्रतिस्पर्धा में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जसपाल सिंह तथा श्याम सिंह मेहरोत्रा विजयी रहे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एस.बी. शर्मा तथा मध्य प्रदेश पुलिस के ओ.पी. दीक्षित द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रतिस्पर्धा के सिंगल्स मुकाबलों में सीमा सुरक्षा बल के डी.पी. सिंह विजेता तथा मध्य प्रदेश पुलिस के ओ.पी. दीक्षित दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के ओपन डबल्स मुकाबलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रणदीप दत्ता तथा जय कुमार विजयी रहे। जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ही रंजन एवं नदीम दूसरे स्थान पर रहे। ओपन सिंगल्स मुकाबलों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अक्षय आहूजा विजेता तथा पंजाब पुलिस के आशीष कपूर दूसरे स्थान पर रहे।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के मेजर के.एस. शिवा को ‘प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी बीरबल बढेरा को भी सम्मानित किया।

सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा सचिव तीर्थानंद भारद्वाज एवं विवेक डोभाल, सोलन मंडल भाजपा सचिव अशोक ठाकुर, हितेंद्र शर्मा एवं चंद्रकांत शर्मा, बीडीसी कण्डाघाट के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, जिला भाजपा मीडिया सहप्रभारी किशन वर्मा, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश ठाकुर, जिला भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव सूद, पुलिस अधीक्षक सोलन मोहित चावला, उपमंडलाधिकारी सोलन आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार, प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, देश के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में भाग लेने आए पुलिस अधिकारी, केंद्रीय पुलिस बलों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments