asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलसमग्र विकास के लिए कार्यपद्धति में सकारात्मक बदलाव आवश्यक: डॉ. सैजल

समग्र विकास के लिए कार्यपद्धति में सकारात्मक बदलाव आवश्यक: डॉ. सैजल

ब्यूरो रिपोर्ट

सोलन दिनांक 24.02.2018

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने तथा समग्र विकास के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपनी कार्यपद्धति में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। डॉ. सैजल आज सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए सत्ता के बदलाव में जनमानस ने स्पष्ट संदेश दिया है। लोग अपनी सरकार को त्वरित गति से विकास के कार्य करते हुए देखना चाहते हैं। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्णायक नेतृत्व में प्रदेश सरकार ऐसी जनहितैषी नीतियां एवं कार्यक्रम लागू करेगी, जो आम आदमी की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही भाजपा सरकार का संबल है। प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही ऐसे निर्णय लेने आरंभ कर दिए हैं जो आम आदमी को राहत पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को सरल शब्दों में आम आदमी तक पहुंचाएं। उन्होंने जनसमस्याओं को शीघ्र निपटाने पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से कसौली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सड़कों के रखरखाव तथा अन्य विभिन्न आवश्यक सेवाओं को आम आदमी की आशाओं के अनुरूप सुधारा जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान डी.सी. धीमान, भाजपा कसौली मंडल के महामंत्री विनोद मारवाह, ग्राम पंचायत जाबली के किरत पाल सिंह, किरण, रविंद्र ठाकुर, धर्मचंद तथा चिंतामणी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक टाशी संडूप, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, तहसील कल्याण अधिकारी जोगिंद्र गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के एन.आर. नेगी, अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments