asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homesingle newsशुक्रवार को भारतीय तट रक्षक की सेवा में शामिल हुआ स्वदेशी गश्ती...

शुक्रवार को भारतीय तट रक्षक की सेवा में शामिल हुआ स्वदेशी गश्ती जहाज विजय |

आई 1 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट भारतीय तट रक्षक ने शुक्रवार को उन्नत नेविगेशन और संचार उपकरण से सुसज्जित स्वदेशी गश्ती जहाज ‘विजय’ को सेवा में शामिल कर लिया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 98 मीटर लंबे इस जहाज को विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों में गहन जांच के लिए ओडिशा के पारादीप में तैनात किया जाएगा। ‘विजय’ को सेवा में शामिल करने के लिए ओडिशा में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा सचिव संजय मित्रा और तट रक्षक महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। सुरक्षा सचिव ने इस मौके पर कहा कि ‘इससे पूर्वी समुद्र तटों की हमारी विशाल तटरेखा और विशेषत: ओडिशा व पश्चिम बंगाल राज्यों की समुद्री सुरक्षा बेहतर होगी। यह जहाज समुद्र में तेल फैलने से रोकने के लिए सीमित प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरण ले जाने में सक्षम है और आग नियंत्रण प्रणाली के साथ 30 मिमी की बंदूक से लैस है। कमांडेंट हरेंद्र जीत सिंह इस जहाज का नेतृत्व करेंगे और इस पर 12 अधिकारी और 91 अन्य व्यक्ति तैनात होंगे। यह जहाज दो इंजन वाला एक हेलिकॉप्टर व चार उच्च गति वाली नौकाओं सहित बोर्डिंग, खोज व बचाव, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त संचालन के लिए दो नौकाएं ले जाने में सक्षम होगा। इसे आधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरणों से लैस किया गया है। जानकारी के अनुसार भारतीय तट रक्षक में अभी 137 नौकाएं और 62 विमान हैं। वहीं विभिन्न भारतीय शिपयार्डों में 61 नौकाओं पर काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments