asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता की अघवाई में...

शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता की अघवाई में एक बैठक हुई |

नेशन न्यूज़ 21 मई 2018 सुनील कुमार  20 मई 2018 रविवार शिव सेना हिंदुस्तान ने चंडीगढ़ किसान भवन सेक्टर 35 ए में पार्टी की 6 जरूरी शाखाएं 1.शिवसेना  हिंदुस्तान 2.युवा शिवसेना हिंदुस्तान 3.मजदूर सेना 4.व्यापार मंडल सेना5. किसान सेना6. विद्यार्थी सेना, के निर्माण एवं मजबूती और चंडीगढ़ में पदाधिकारियों  द्वारा  जनता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों का  निरीक्षण  करने के लिए राष्ट्रीय प्रमुख शिव सेना हिंदुस्तान पवन कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव किशन शर्मा जी ,ने चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान की देखरेख में मीटिंग रखी मीटिंग में राष्ट्रीय प्रमुख जी सभी पदाधिकारियों से मिले और उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों के बारे में पूछा मीटिंग के पश्चात राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता जी ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री जी से सवाल किए कि जब
1. आतंकवादियों का जब कोई धर्म नहीं होता तो जम्मू कश्मीर में रमजान का बहाना लेकर आतंकवादियों को छूट किस लिए दी जा रही है यह हमारे सैनिक भाई जो अपनी जान हथेली पर लेकर हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं उनकी जान के साथ क्यों खेला जा रहा है BJP सरकार इस पर जवाब दे  उन्होंने कर्नाटक का मुद्दा उठाया जिसमें उन्होंने बताया की कर्नाटक में जिस प्रकार BJP ने गवर्नर का गलत इस्तेमाल कर कर अपनी सरकार बनाई इसी प्रकार बीते वर्षों में कांग्रेस पार्टी भी गवर्नर का गलत इस्तेमाल करके अपनी सरकार बनाती रही है जनता को ठगने का काम इन दोनों पार्टियों ने मिल जुलकर किया है पिछली कांग्रेस पार्टी की सरकार ने विधानसभा में ब्लू स्टार ऑपरेशन के दौरान खालिस्तानी समर्थक आतंकवादियों के द्वारा मारे गए हिंदू परिवारों  के लिए  780 करोड रुपए  राहत पैकेज  के तौर पर  जो बिल पास किए गए थे  उसको  बीते 10 वर्षों की बादल सरकार ने इस फाइल को  दबा कर रखा और जब दुबारा कांग्रेस की सरकार  सत्ता में आई है तो वह भी इस राहत पैकेज को रिलीज करने के लिए  किसी भी तरह की कोई  कार्रवाई नहीं कर रही है  इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है पवन कुमार गुप्ता जी ने  पंजाब की सरकार  के मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिंदर  सिंह जी से यह मांग की है  कि जल्द से जल्द  यह पैकेज  हिंदू परिवारों के लिए   मदद के तौर पर रिलीज किए जाएं  उन्हें बाटे जाएं  ताकि  उस दर्द को  जो इन परिवारों ने सहा है उस पर थोड़ा मरहम लग सके इस मीटिंग में शामिल हुए चंडीगढ़ उप प्रमुख डॉ राजकुमार वर्मा,बुधपाल, राकेश पाटले, सलाहकार सतीश निधान, चंडीगढ़ सचिव चंडीगढ़ महेश शर्मा, युवा प्रमुख अजीत चौहान ,युवा उप प्रमुख अमित अटवाल, राहुल सक्रवाल,महिला मंडल से गीता जी, ज्योति जी,सीमा जी, बबली  जी ,वार्ड नंबर 13 प्रमुख  रवि गोगोलियां, वार्ड नंबर 25 प्रमुख वरिंदर सिंह वीरडी,अरुण कुमार बहुत, प्रचारक सुरेंद्र वर्मा, वार्ड नंबर 24 प्रमुख संजय गुप्ता, उप प्रमुख संतोष पटेल,  प्रकाश चंद,वार्ड नंबर 24 युवा प्रमुख विनय मिश्रा,सीनियर उप युवा प्रमुख अजय शर्मा, रमेश सिंह, शिव कुमार गुप्ता युवा सलाहकार  अशोक तिवारी पप्पू मुन्ना मौली जागरण गांव प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान उप प्रमुख संजय वार्ड नंबर 19 प्रमुख अखिलेश सक्सेना सलाहकार लाडी धनास प्रमुख संजय प्रमुख शामिल हुए
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments