asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलपन्ना प्रमुख सम्मेलन का प्रमुख चेहरा होंगे जेपी नड्डा: जयराम ठाकुर

पन्ना प्रमुख सम्मेलन का प्रमुख चेहरा होंगे जेपी नड्डा: जयराम ठाकुर

आई 1 न्यूज़ चैनल (अभिषेक धीमान) चंडीगढ़, 22 दिसम्बर:मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पन्ना प्रमुख सम्मेलन का मुख्य चेहरा रहेंगे। केंद्र से अन्य नेताओं के आने की भी संभावना है। सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब 23 दिसंबर का इंतजार है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के बैठने के साथ नेताओं के मंच की जगह चिह्नित की। सम्मेलन का उद्देश्य 2019 के लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत जीत हासिल करना है। सम्मेलन के लिए मंडी से दस दिन पहले 120 कार्यकर्ता आए हैं। ये शिमला संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर पन्ना प्रमुखों को निमंत्रण दे रहे हैं। एक पन्ना यानी 30 वोटर हैं। इसमेें एक पन्ना प्रमुख के पास उसके क्षेत्र के भाजपा, कांग्रेस या अन्य किसी भी पार्टी के 30 वोटरों की पूरी जानकारी होती है। इन्हें भाजपा के 30 वोटरों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर धर्मशाला में कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी थकान मिटाने हिमाचल आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा शैली का प्रयोग किया, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें अपनी भाषा शैली में सुधार करना चाहिए। राहुल गांधी की पार्टी के छोटे नेता भी इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यदि छोटे नेता को आगे तक पहुंचना है तो उन्हें इस तरह की भाषा शैली में बदलाव करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments