asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलराजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने कड़ा विरोध किया

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने कड़ा विरोध किया

Eye1News :Sandeep Kashyap

राजगढ़

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश ने कार्यवाहक उप निदेशक सिरमौर द्वारा प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुदर्शन सिंह के निलम्बन और अन्य अध्यापको के वेतन रोके जाने को एक तरफा कार्यवाही करार देते हुए इसका कड़ा विरोध किया है | राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जी एस बेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री व् निदेश प्रारम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश से देनिक समाचार पत्रों के माध्यम से आग्रह किया है की प्रारम्भिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई एक तरफा कार्यवाही बेबुनियाद है और यह कार्यवाही व्यक्तिगत रंजिश  के कारन की गई है | प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जी एस बेदी ने यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यवाहक उप निदेशक दलीप सिंह नेगी  द्वारा कुछ अध्यापको को डरा धमका कर पाधिकारियो के खिलाफ झूटे बयान दर्ज करवाए गये है | जोकि बेहद झूटे और शर्मनाक है | प्रदेशाध्यक्ष जी एस बेदी ,महासचिव रंजित सिंह गुलेरिया ,कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ,रविंदर पठानिया ,बीके बिहारी चन्देल ,प्रमोध कपिल ,जगदीश शर्मा ,केलाश शर्मा और संघ के मुख्य सरंक्षक इंद्र सिंह ठाकुर ने अपने सांझे बयान में प्रदेश सरकार व् शिक्षा विभाग से मांग की है की प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुदर्शन सिंह के निलम्बन और अन्य अध्यापको के वेतन रोके जाने को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए व् कार्यवाहक उप निदेशक दलीप सिंह नेगी को अपने पद से तुरंत हटाया जाए | व् किसी स्वच्छ छवि वाले आधिकारी को उप निदेशक सिरमौर के पद पर नियुक्त किया जाए | अन्यथा प्रारंभिक शिक्षक संघ संघर्ष की राह अपनाने के लिए मजबूर होगा | जिसके लिय प्रदेश सरकार व् शिक्षा विभाग जिमेवार होगा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments