asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलयहाँ सम्पन्न हुई कॉंग्रेस राजगढ़ इकाई चुनाव् के उपरांत पहली समीक्षा बैठक

यहाँ सम्पन्न हुई कॉंग्रेस राजगढ़ इकाई चुनाव् के उपरांत पहली समीक्षा बैठक

आई1 न्यूज़ :संदीप कश्यप

राजगढ़ : 22 जनवरी

पच्छाद कॉंग्रेस राजगढ़ इकाई की चुनाव् के उपरांत पहली समीक्षा बैठक यहाँ सम्पन्न हुई ब्लाक उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पच्छाद में कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर की हार के कारणों पर चर्चा हुई |जिसमे सभी पदाधिकारियों ने हार को स्वीकारते हुए नैतिक जिम्मेदारी ली | और राजकुमार ठाकुर सहित समस्त पदाधिकारियों ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए पदों को त्यागने की इच्छा जाहिर की और कहा की जल्द पच्छाद काग्रेस की नई  कार्यकारणी का चुनाव किया जाये |

जिसे समस्त बैठक में मौजूद वरिष्ट कांग्रेस कार्य कर्ताओं ने अस्वीकार करते हुए कहा की जल्द ही पार्टी चुनाव होने है तब तक समस्त कार्य कार्यकारणी पर मौजूद पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे | बैठक में हार से सबक ले कर फिर से जनता के बिच जा कर जनमत प्राप्त करने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया | कार्य कर्ताओं ने कहा की पिछले पांच वर्षो में पच्छाद में रिकार्ड कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार  ने किये और श्री मुसाफिर ने सम्पूर्ण पच्छाद के विकास के लिए हर तरह से प्रयास किये | इसके बाद भी काग्रेस प्रत्याशी की हार होना समस्त पार्टी की हार है |

बैठक में पच्छाद के उन सभी मतदाताओं का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी को सम्मान जन्म  मत दे कर साथ दिया | साथ ही सभी कार्य कर्ताओं का भी चुनाव में भरपूर कार्य करने के लिए धन्यवाद किया गया |सन्गठन की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए भी सभी लोगों से कार्य करने का अनुरोध किया गया | बैठक में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय बुजुर्ग और वरिष्ठ नेता श्री विद्या नन्द सरेक जी को राष्ट्रिय संगीत अकादमी पुरस्कार मिलने पर भी सभी ने बधाई दी और इसे समस्त क्षेत्र के लिए गर्व बताया  |

बैठक में पूर्व अध्यक्ष दुर्गा सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिप सदस्या शकुन्तला प्रकाश, वरिष्ठ और वयोवृद्ध कांग्रेस नेता जब्बर सिंह, सदा नन्द, पार्टी महसचिव आई डी शर्मा, विवेक शर्मा, देश राज शर्मा, इन्दर सिंह, सुरेंदरप्रकाश, जों अध्यक्ष जगमोहन मेहता,राजेंदर हाब्बी, बलवीर सिंह,मुंशी राम, दलीप सिंह,दीलावर चौहान, नगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य ,व्यपार मंडल के प्रधान अजय चौहान, जितेंदर वर्मा, सहित बीडीसी सदस्य, ग्राम पचायत प्रधानो के अतिरिक्त भरी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments