asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट का फैसला आज, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट |

राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट का फैसला आज, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट |

आई 1 न्यूज़ चेंनल (अभिषेक धीमान) चंडीगढ़ 11 जनवरी पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी होगी। इसके मद्देनजर पंजाब-हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां धारा 144 लगा दी गई है। जज की सुरक्षा बढ़ाने के साथ कोर्ट परिसर में 240 जवान तैनात किए गए हैं। यही नहीं पंचकूला के चार एंट्री प्वाइंट समेत 17 नाकों पर करीब 1200 सशस्त्र जवान तैनात हैं। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मीडिया को भी कोर्ट से 200 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। पेशी के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया है। बता दें कि हत्याकांड में करीब 16 साल बाद फैसला आने वाला है। सीबीआई कोर्ट ने ही राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। वहीं पंजाब में मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। बठिंडा और मानसा को अति संवेदनशील मानते हुए यहां 15 कंपनियों के 1200 जवानों की तैनाती की गई है। फिरोजपुर जोन के अंतर्गत मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में 10 कंपनियों के 700 अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।सबसे ज्यादा संवेदनशील जैतो, कोटकपूरा, मोगा और बाघापुराना हैं। यहां पर सर्वाधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बरनाला में करीब 150 अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात है। नामचर्चा घरों की सुरक्षा लिहाज से बरनाला के बाजाखाना रोड और धनौला रोड पर बने नाम चर्चा घरों के बाहर 50-50 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद मालवा क्षेत्र में हिंसा की सबसे ज्यादा 34 वारदात दर्ज की गई थी। वहीं, हरियाणा के रोहतक में सुरक्षा की दृष्टि से सुनारिया जेल के आसपास दो लेयर में पुलिस सुरक्षा रहेगी। आठ स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं, इसके अतिरिक्त शहर के छह स्थानों पर भी नाके लगाए हैं। वहीं 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। जिले में सुरक्षा को लेकर धारा 144 लागू की गई है। साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने वाली पेशी को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। छह ड्रोन से भी जेल के आसपास और शहर के लोगों पर नजर रखी जा रही है। चार डीएसपी लगातार गश्त करते रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments