asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलमसूलखाना में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान...

मसूलखाना में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा

 

आई 1न्यूज़ :संदीप कश्यप

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि समाज के व्यापक हित के लिए आपसी सांमजस्य, भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के सथ-साथ एकता का होना आवश्यक है। डाॅ. सैजल आज सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगेशू के मसूलखाना में गुरू रविदास जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि भारत को समूचे विश्व में सिद्ध सन्तों एवं तपस्वियों की जन्म भूमि के रूप में जाना जाता है। हमारे सन्त समाज ने न केवल सामाजिक कुरितियों के उन्मूलन के लिए समाज को राह दिखाई अपितु सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण के लिए दिनचर्या के सूत्र भी निर्धारित किए। उन्होंने कहा कि सन्त रविदास जी भक्तिकाल के अग्रणी सन्त थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज मंे व्याप्त बुराईयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सन्त समस्त समाज के कल्याण को ध्यान में रखकर ही कार्य करते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि गुरू रविदास ने आम बोलचाल की भाषा के प्रयोग से जनमानस को सही मार्ग दिखाने का कार्य किया। सन्त रविदास ने विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों तथा मतों के मध्य मेलजोज एंव भाईचारा बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया।

डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि हमारा देश लम्बे समय तक पराधीनता की बेड़ियों मं जकड़ा रहा तथा गुलामी की दीर्घाावधि ने ही मूल रूप से ऊंच-नीच की परम्पराओं को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि समाज के वर्गीकरण तथा ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने में विभिन्न सन्तों की शिक्षाएं तथा सन्त वाणी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी गुरू रविदास जी की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि सन्त रविदास द्वारा दिखाए गए मार्ग एवं शिक्षाओं का अनुसरण करें।

डाॅ. राजीव सैजल ने गुरू रविदास जयन्ती के अवसर पर स्थानीय समिति द्वारा गुरू रविदास जी के मन्दिर के लिए चिन्हित स्थान पर झण्डा अर्पित किया तथा सभी के सुख एवं शान्ति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने मसूलखाना में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

डाॅ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकाशं का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित बनाया।

ग्राम पंचायत जंगेशू की प्रधान मालती देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उपप्रधान ब्रज लाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

भाजपा के जिला सोलन के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, कसौली भाजपा के अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य करनैल सिंह, भाजपा कसौली मण्डल अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, स्थानीय गुरू रविदास सभा के अध्यक्ष कुन्दन, ग्राम पंचायत जंगेशू के पूर्व प्रधान कर्मचन्द भट्टी, स्थानीय निवासी, अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments