asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़मंगलवार को चंडीगढ़ क्लब पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रधान शरद यादव 

मंगलवार को चंडीगढ़ क्लब पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रधान शरद यादव 

आई 1 न्यूज़ 12 फरवरी 2018 (अमित सेठी )मंगलवार को चंडीगढ़ क्लब पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रधान शरद यादव पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि वो चंडीगढ़ की मीडिया से पहली बार मिल रहे है। देश के वतर्मान हालात पर यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछले लोक सभा चुनाव में लोगो को जो वादे किए थे। वो सब झूठे निकले। भाजपा ने किसानों व लोगो को झूठे वादे किये। काले धन व 15 लाख का लोगो को झूठा सपना दिखाकर भाजपा सरकार ने लोगो को गुमराह किया। जब से भाजपा सरकार आई है वो सविधान के खिलाफ व बिना नियमो के काम कर रही है। लोगो को नोटबन्दी की मार झेलनी पड़ी। हर तरह का ब्यापार इससे प्रभावित किया। दो नंबर का धन एक नम्बर का करने के लिये नोटबन्दी लाई गई। नोटबन्दी से ब्लैक मनी पर किस तरह का कोई प्रभाव नही पड़ा। जीएसटी को लागू करके भी भाजपा सरकार ने बचें खुचे व्यापार को भी खत्म कर दिया। सरकार को कोई नीति नही है। बार बार नीति बदलती रहती है।
लव जेहाद के बारे में यादव ने कहा कि ऐसा कुछ नही, भाजपा सरकार लोगो को बांटने के लिये इस तरह के इशू उठाती रहती है। यादव ने कहा कि हिंदुस्तान की एक बीमारी है चाहे कोई भी धर्म हो जाती हर धर्म मे है।धर्म बदल जा सकता है जाती नही।
गाय व पशुओ के बारे भाजपा सरकार की नीति पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है।भाजपा सरकार ने जो वादे किये थे वो तो कर नही कर रही। जो नही करने  चाहिए वो कर रही है। बजट में सरकार ने बीमा योजना लागू की है उसकक फायदा आम आदमी की अपेक्षा बीमा कंपनी को हो रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा का काम है लोगो को जात व धर्म पर लड़वाना व बांटना। यादव ने कहा कि भाजपा वाले  स्वन्त्रता की लड़ाई में कही भी नही थे। इनका काम देश को एक न करके देश को टुकड़ो में बांटना है। जब से भाजपा सरकार आई है यह देश मे अघोषित आपातकाल है। नोकरीं घट रही है, महगाई बढ़ रही है। पूँजी निवेश कम हो रहा है। हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नही है। राम रहीम के बारे में यादव ने कहा कि इस तरह के असामाजिक तत्व को बढ़ाने में भाजपा का सहयोग रहा है।हरियाणा में कई तरह के बाबा इस सरकार की शह में पल रहे है।
न्यापालिका के बारे में यादव ने कहा कि सरकार के कारण ही सुप्रीम कोर्ट के जजो को मीडिया के सामने आना पड़ा। कही न कही न्यापालिका में भी बेचैनी है।
आने वाले चुनाव में भाजपा से मुक्ति के लिये सभी दलों को इकट्ठा होना जरूरी है। किसानों की ग्रोथ डाउन हो रही है। यह सरकार सपने दिखाने वाली सरकार है।
देश के हालात गम्भीर है। अमित शाह की बाइक रैली की बारे में यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिसकी सरकार है उनको इतनी बड़ी रैली करने की क्या जरूरत है लोगो का काम करे। यादव ने कहा कि जो भी नेता गाड़ी व अन्य पर अधिक पैसा  खर्च करते है उनको वोट नही देने चाहिये।
यादव ने कहा कि वो जल्दी ही नही पार्टी की घोषणा करने वाले है। हमारा मामला चुनाव आयोग के पास विचाराधीन है। यादव एक सवाल के जवाब में कहा कि समाजवाद व कम्युनिस्ट विचार धारा कमजोर होती जा रही है। राम मंदिर कर बारे में यादव ने कहा कि सविधान का काम जीवित लोगो के हित के लिये काम करना है ना कि धर्म व जाति के अनुसार काम करना।अब उनका मुख्य काम विपक्ष को एक करना है । राहुल गांधी में नेतृत्व की क्षमता है। देश को बचाने के लिये  सब को एक होना जरूरी है।
ईवीएम के बारे में यादव ने कहा कि दुनिया मे कहि भी ईवीएम से चुनाव नही होते इस लिये देश मे भी बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments