asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeएंटरटेनमेंटबेंगलुरु में हुआ रणवीर सिंह और दीपिका का रिसेप्शन, फैंस का अभिवादन...

बेंगलुरु में हुआ रणवीर सिंह और दीपिका का रिसेप्शन, फैंस का अभिवादन किया

ऑय 1 न्यूज़ चैनल  डेस्कटॉप रिपोर्ट रिंकी, 22 नवंबर 2018 मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। दोनो रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेंगलुरु में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दे रहे हैं।बॉलीवुड के दो प्रसिद्ध कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरु में अपने करीबी लोगों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया.रिसेप्शन की और जानकारी दें तो इस मौके पर दीपिका पादुकोण व उनके पिता प्रकाश पादुकोण के खास दोस्त कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रकाश पादुकोण नामी बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। यह रिसेप्शन बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में हुआ। खास बात यह थी कि, दीपिका पादुकोण की मां व रणवीर की सासू मां उज्ज्वला पादुकोण व्यक्तिगत तौर पर सभी सुविधाओं का ध्यान रख रही थी। इनमें विशेषकर खाने की बात थी।अगर रिसेप्शन में ड्रेसअप की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी। क्योंकि दोनों ने पहले दिन से ही सब्यसाची के डिजाइन की गई ड्रेसेस पहनी थी। गौरतलब है कि बीती शाम बुधवार को दीपिका रणवीर की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिनमें उनकी कोंकणी और आनंद कारज अंदाज में की गई शादी और मेहंदी की तस्वीरें शामिल थी। इन्हें खुद दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बेंगलुरु के बाद मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। यह आयोजन 28 नवंबर को किया जाएगा। मेहमानों की बात करें तो खास तौर पर प्रसिद्ध बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु रिसेप्शन में पहुंची थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments