asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलप्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने...

प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करेंगे

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

हिमाचल प्रदेश राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि वे एक सशक्त ग्रामीण समुदाय की भावना को निर्मित करने तथा खादी एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करेंगे। गुलेरिया गत सांय यहां बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पुरूषोत्तम गुलेरिया ने ग्राम्य जीवन एवं आमजन से जुड़े खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस पद पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा यह सुनिश्चित बनाएंगे कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ विशेषकर सोलन जिले में बोर्ड की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। विभिन्न कुटीर उद्योगों के माध्यम से गांव में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की सम्भावनाएं तलाशी जाएंगी।

खादी एवं ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष ने कहा कि सोलन एवं प्रदेश का एक समान विकास भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।
सोलन जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व को कर्मठ एवं ऊर्जावान पुरूषोत्तम गुलेरिया को सौंपने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा अन्य ने पुरूषोत्तम गुलेरिया का स्वागत एवं सम्मान किया।
जिला परिषद सदस्य कुमारी शीला, सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी महामंत्री नरेन्द्र ठाकुर, सोलन भाजपा के कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, सोलन मण्डल भाजपा के महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षदगण तथा भारतीय जनता पार्टी तथा भाजयुमो के विभिन्न कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments