asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़पंजाब सरकार भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह की मद्त...

पंजाब सरकार भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह की मद्त के लिए आगे आए |

आई 1 न्यूज़ 06 अक्तूबर 2018 ( अमित सेठी ) भारतीय हॉकी के लीजेंड ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर (94) के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगे आए हैं। उन्होंने उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये जारी करने का ऐलान किया है। बात दें कि बलबीर सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर को उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। वहीं, शाम होते होते हालत में सुधार हुआ। देर रात तक अभी भी वैसी ही स्थिति बनी हुई हैं। यहां यह बातें दें कि सोमवार को सीनियर को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रेसपिरेटरी वार्ड में रखा गया है। पीजीआई के डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में लगी है। उन्हें उच्च रक्तचाप और सीने में जकड़न की शिकायत है। पीजीआई में बेटी सुशबीर कौर और नाती कबीर उनके साथ हैं। बलबीर सिंह के प्रशंसक और चाहने वाले सुबह से खैरियत जानने के लिए पीजीआई आ रहे हैं। पंजाब के खेल मंत्री पहुंचे हालचाल पूछने को पहुंचे पीजीआई शुक्रवार को पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी उनका हालचाल पूछने पीजीआई पहुंचे। यहां उन्होंने बलवीर सिंह सीनियर का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मिलकर उनकी हालत और सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह से मिले और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से हर तरह की मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपको किसी किस्म की कोई भी मदद की जरूरत हो तो पंजाब सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि हम सब बलबीर सिंह सीनियर के जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना करते हैं। इस मौके पर खेल मंत्री के साथ हॉकी ओलंपियन बलदेव सिंह और अजीत सिंह और पूर्व हॉकी खिलाड़ी और लोक गायक हरदीप सिंह भी मौजूद थे। सोढी ने कहा कि डाक्टरों ने उन्हें बताया कि बलबीर सिंह की सेहत नाजुक जरूर है लेकिन कंट्रोल में हैं। सोढी ने कहा कि खिलाड़ी हमेशा से ही जिंदादिल होते हैं। हर तरह के हालात से निपटने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति उनके अंदर होती है, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि बलबीर सिंह सीनियर जल्द ठीक हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments