asd
Friday, July 26, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलनिजी संस्थानों द्वारा प्रदत सेवाएं विकास में सहायकः सुरेश भारद्वाज

निजी संस्थानों द्वारा प्रदत सेवाएं विकास में सहायकः सुरेश भारद्वाज

 

आई 1 न्यूज़ :संदीप कश्यप

शिमला, 05 फरवरी 2018

निजी संस्थानों व संस्थाओं द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से प्रदेश में विकास की गति को और अधिक बल मिलता है। यह विचार आज शिक्षा, संसदीय मामले एवं विधि मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज द्वारा संजौली लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित शिमला अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन अस्पतालों द्वारा उचित दरों पर गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जहां लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, वहीं सरकारी अस्पतालों में रोगियों की आमद में कमी आएगी, जिससे लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

उन्होंने कहा कि संजौली शिमला नगर का एक बहुत बड़ा उपनगर बनकर उभरा है, जहां इस प्रकार के संस्थान की आवश्यकता है। इस अस्पताल से न केवल संजौली, बल्कि ऊपरी शिमला से आने वाले लोगों के साथ-साथ शिमला नगर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस है, जांच कार्यों के लिए भी आधुनिक तकनीक व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने प्रबंधन को सेवा भाव से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की अपील की।

इस अवसर पर उप महापौर नगर निगम राकेश शर्मा, जिला भाजपा सचिव राजेंद्र चैहान, प्रदेश कार्यकारीणि सदस्य विजय शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अनीता राव, संस्थान की निदेशक रीना ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल जम्वाल, विभागाध्यक्ष सुखराम चैहान व प्रबंधक सरिता वर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments