asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
HomeUncategorizedदो छात्राओं ने नदी में कूदकर दे दी जान

दो छात्राओं ने नदी में कूदकर दे दी जान

ब्यूरो रिपोर्ट :5 मार्च 2018

दो छात्राओं ने नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मामला शिमला जिले के रामपुर का है। पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले ब्रौ पुल के पास रविवार को दो छात्राओं ने सतलुज नदी में कूदकर जान दे दी।

सूचना मिलते ही ब्रौ पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से छात्राओं के शव नदी से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाले। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक तुनन पंचायत के कोहतीसेर गांव की

कन्या स्कूल में सातवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं रुचि (14) पुत्री प्रकाश और संदीपिका (14) पुत्री रोशन लाल गांव कोहतीसेर, तहसील निरमंड घर से रामपुर फाग मेले के लिए निकली थीं।

घर से निकलकर दोनों छात्राएं ब्रौ पुल के पास पहुंचीं और सुबह पौने 11 बजे सतलुज नदी में छलांग लगा दी। छात्राओं के  नदी में कूदने की जब लोगों को जानकारी मिली तो वे नदी के आर-पार बचाव करने में जुट गए।

स्थानीय निवासी पवन कुमार, विजय गुप्ता, विजय चौहान और ध्रुव ने रस्सियों के सहारे नदी में कूदकर एक छात्रा को बाहर निकाला।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

वहीं हादसा स्थल से करीब 600 मीटर आगे दूसरी छात्रा के शव को स्थानीय निवासी टिक्कम और मदन ने नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही ब्रौ पुलिस थाने से पुलिस और अग्निशमन विभाग रामपुर का दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी और निरमंड अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों छात्राओं के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि सतलुज नदी में कूदने से दो छात्राओं की मौत हुई है।

पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस छात्राओं के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों को पता लग सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments