asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलकेंद्र सरकार की नीतियो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन,

केंद्र सरकार की नीतियो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन,

Eye1News : Sandeep Kashyap

राजगढ़

उपमंडल राजगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा केंद्र सरकार की नीतियो के खिलाफ बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया गया | राजगढ़ क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा बुधवार दोपहर को राजगढ़ नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपते हुए बताया की पिछले कई वर्षो से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहयीका यूनियन प्रदेश में जो भी सरकार रही के समक्ष अपनी मुख्य मांगो को लगातार उठती रही है लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगो को हमेशा से नजरअंदाज ही किया है |

आज तक हमारी मांगो को पूरा करने का प्रयास तक नहीं किया गया है जिस कारन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व् सहयीका यूनियन अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है |महिला एवं बल विकास विभाग में चपरासी से लेकर बाल विकास परियोजना आधिकारी सभी सरकारी कर्मचारी है सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहयीका को स्वयंसेवी माना जाता है जोकि विभाग की हजारो महिलाओ के साथ बहुत बड़ा अन्याय है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा |

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहयीका यूनियन ने ज्ञापन में अपनी  मुख्य मांगो को बताते हुए बताया की  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहयीका को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए ,बच्चो को आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताजा भोजन ही दिया जाए व् पोषहार का पैसा बच्चो की माता के खाते में डालने के फेंसले को वापिस लिया जाए , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहयीका की ग्रेज्युटी व् पेंशन योजना लागू की जाए इसके इलावा 45 वे भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशे तुरंत प्रभाव से लागू की जाए | इस दोरान 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहयीका मोजूद रही |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments