asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeएंटरटेनमेंटकल होगी रिलीज '2.0', सुबह चार बजे से लगेगी दर्शकों की लाइन

कल होगी रिलीज ‘2.0’, सुबह चार बजे से लगेगी दर्शकों की लाइन

ऑय 1 न्यूज़ 29 नवंबर 2018 डेस्कटॉप रिपोर्टर (रिंकी कचारी) रजनीकांत की फिल्म रिलीज के मौके पर कल मुंबई में खूब धूमधाम की तैयारी हो चुकी है। रजनीकांत की फिल्म एक उत्सव है। कल भी खूब धूमधाम होगी क्योंकि गुरूवार से रजनी और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज़ हो रही है। मुंबई में माटुंगा स्थित अरोड़ा सिनेमाघर इस बार फिर 2.0 के लिए आयोजन का केंद्र होगा। यहां सुबह चार बजे से ही दर्शकों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। फिल्म का पहला शो सुबह छह बजे रखा गया है। इसके पहले रजनीकांत के कटआउट की पूजा होगी, प्रसाद बंटेगा और आतिशबाज़ी की जाएगी। आपको बतादे की मुंबई के इस सिनेमाघर में 24 साल से ये परम्परा चली आ रही है। रजनीकांत का 68वां जन्मदिन 12 दिसंबर को है। इसके निमित्त धारावी की रजनीकांत फैन्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 68 फीट ऊंचा कटआउट लगवाया है। पर करीब 30 फीट ऊंची माला भी पहनाई जायेगी। एक छोटे कट आउट को रथ पर रख कर अरोड़ा सिनेमाघर से वडाला के आईमैक्स सिनेमाघर तक लाया जाएगा। यहां 7 बजे फिल्म का दूसरा शो शुरू होगा। दक्षिण भारत में, और खासकर तमिलनाडु में कई सिनेमाघरों पर उत्सव की तैयारी कर ली गई है। यहां भी सुबह 6 बजे से शो शुरू होंगे। 2.0 यानि रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन से होने वाले ख़तरे को बताया गया है। अक्षय कुमार का ‘मोबाइल रखने वाला हर आदमी हत्यारा है’ वाला डायलॉग अपने आप में ये बताने को काफ़ी है। बहरहाल दो घंटा और 28 मिनट की रनिंग टाइम के साथ सेंसर की तरफ़ से पास की गई इस फिल्म में कुछ वर्बल म्यूट्स और रिप्लेसमेंट के अलावा कुछ बदलाव नहीं हैं। ये पहले भाग से 33 मिनट कम अवधि की फिल्म है। फिल्म 2.0 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ दुनिया के करीब 43 देशों में रिलीज़ करने की योजना है। इसके अलावा फिल्म दस भाषाओं में अलग से डब भी की जायेगी।जानकारी के मुताबिक 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जा रहा है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स होंगी। ओवरसीज़ में 10 हजार शोज़ में फिल्म को रिलीज़ किया जायेगा। रिलीज़ से पहले तो ‘2.0’ बहुत डूम मचा चुकी है|अब देखना ये है की रिलीज़ के बाद ये फिल्म कितना डूम मचा पति है और दर्शको को कितना इम्प्रेस कर पति है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments