asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeहिमाचलकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक पंहुचाना सरकार का लक्ष्य- डाॅ....

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक पंहुचाना सरकार का लक्ष्य- डाॅ. सैजल

आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप

सोलन दिनांक 11.02.2018

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक पंहुचाना सरकार का लक्ष्य- डाॅ. सैजल

नारायणी, जंदौरी, जखरोड़ा नाभौं में सुनीं जन शिकायतें

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गठित सरकार आम आदमी की सरकार है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समाज के लक्षित वर्गों तक पंहुचाना ही इस सरकार का लक्ष्य है। डाॅ. सैजल आज सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत नारायणी के ग्राम नारायणी, जंदौरी तथा जखरोड़ा एवं ग्राम पंचायत प्राथा के नाभौं में जन शिकायतें सुनने के उपरान्त लोगों को सम्बोधित कर हे थे।

डाॅ. सैजल ने कहा कि वर्तमान सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि ऐसी योजनाएं बनाई जाएं जो न्यून समय में लक्षित वर्गों को अधिक लाभ पंहुचाने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी उपायुक्तों को जन समस्याओं को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पंहुचाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सत्ता सम्भालते ही राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों बुजुर्ग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अनेक ऐसे जनहित के निर्णय लिए जाएंगे जो आम जन की सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ तथा उनकी आर्थिकी को और सशक्त बनाएंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि क्षेत्र के विकास की राह में आ रही कठिनाईयों को उन तक पंहुचाएं ताकि समस्याओं को दूर कर विकास को जनसुलभ बनाया जा सके। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि कसौली विधानसभा क्षेत्र को विकास के विभिन्न मानकों में आदर्श बनाया जाएगा।

डाॅ. सैजल ने कहा कि नारायणी, प्राथा सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवो को बेहतर सम्पर्क सुविधा प्रदान की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को सुचारू किया जाएगा तथा विकास को गति प्रदान की जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्राथा से कनाना तथा नाभौं से चाकली-शोघीघाट सड़क का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। क्षेत्र की अन्य विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को इन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष सोहन सिंह भट्टी, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन, कसौली भाजपा के मण्डलाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, उपाध्यक्ष राजकुमार, ग्राम पंचायत प्राथा के प्रधान महेन्द्र सिंह, उप प्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत भोजनगर के उप प्रधान सतपाल, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियन्ता रवि भट्टी, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments