asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeएंटरटेनमेंटइस ख़ूबसूरत एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक रहा हिट, फैशनिस्ता सोनम रह गईं...

इस ख़ूबसूरत एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक रहा हिट, फैशनिस्ता सोनम रह गईं पीछे

ऑय 1 न्यूज़ 7 दिसम्बर 2018 (रिंकी कचारी) ओवरऑल हम बात करें तो मेहंदी सेरेमनी में बेस्ट लुक के लिए अनुष्का शर्मा को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। पिछले एक साल में शादी के बंधन में बंधी बॉलीवुड की इन चार खूबसूरत एक्ट्रेस को हम कई बार स्क्रीन पर दुल्हन के रूप में देख चुके हैं। लेकिन, खुद की शादी में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में से कौन टॉप पर रही ये तय कर पाना काफी मुश्किल है। इनके फैंस जानना चाहता है कि इस खास मौके पर इन चारों एक्ट्रेसेस ने क्या पहना था और जो पहना था वो फैशन के पैमाने पर कितना सही और कितना गलत था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्राइडल लुक में फैशनिस्ता सोनम कपूर को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया, वहीं अनुष्का शर्मा सबसे ज्यादा पसंद की गईं।
पहले करते हैं मेहंदी रस्म की बात-

अनुष्का शर्मा

अपनी मेहंदी रस्म में अनुष्का शर्मा ने फुसिया पिंक, इंडियन ऑरेंज, गोटा एम्ब्रायडरी और मिरर वर्क वाला फ्लोरल क्रॉप टॉप पहना था। सिंपल मेकअप के साथ अनुष्का ने 22 कैरेट गोल्ड के झुमके पहन रखे थे। उनके इस ओवरऑल लुक को फैशन एक्सपर्ट ने 10 में 9 नंबर दिए।

-सोनम कपूर

मेहंदी रस्म में को खास बनाने के लिए सोनम कपूर ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला पर भरोसा किया। सोनम ने कट चोली वाले व्हाइट और गोल्डन लहंगे के साथ कुंदन की ज्वेलरी पहन रखी थीं। अपने हैवी इंडियन लुक को सोनम ने जुड़े और गजरे से कंप्लीट किया। इस लुक के लिए फैशन एक्सपर्ट ने सोनम को 10 में से 8 नंबर दिए।

-दीपिका पादुकोण

सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई दीपिका की मेहंदी रस्म की ड्रेस में वे किसी रानी की तरह लग रही थीं। हैवी ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ दीपिका ने अपने गॉर्जियस लुक को कंप्लीट किया। फैशन एक्सपर्ट ने इस लुक के लिए दीपिका को 10 में 8 ही नंबर दिए।

प्रियंका चोपड़ा-

अनुष्का शर्मा की तरह ही प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी मेहंदी सेरेमनी में मल्टीकलर ड्रेस पहनी थीं। अबू जानी और संदीप खोसला ने प्रियंका के लिए रॉयल राजस्थानी ड्रेस तैयार की थी। लाउड कलर और हैवी ज्वेलरी के साथ ही परफेक्ट और सिंपल हेयरस्टाइल ने प्रियंका के लुक को पूरा किया। हालांकि इस एक्सपेरिमेंट के लिए फैशन डिजाइनर ने उन्हें 10 में से 7 ही नंबर दिए।

अनुष्का रहीं टॉप पर

ओवरऑल हम बात करें तो मेहंदी सेरेमनी में बेस्ट लुक के लिए अनुष्का शर्मा को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। अब हम बात करते हैं बॉलीवुड की रियल लाइफ सबसे खूबसूरत दुल्हन की तो यहां भी अनुष्का शर्मा ही नंबर वन पर रहीं। उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। लहंगे की बॉर्डर पर किया गया मोती और कुंदन का वर्क उनकी ब्राइडल ड्रेस में चारचांद लगा रहा था। सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन से उन्होंने हैवी ज्वेलरी का चयन किया था, जो उनके लहंगे से मेल खा रही थी। इस स्टनिंग लुक के लिए फैशन एक्सपर्ट ने अनुष्का को पूरे-पूरे नंबर दिए हैं।

सोनम ने पहना डबल दुपट्टे वाला पारंपरिक ब्राइडल लहंगा

सोनम कपूर ने अपनी शादी में डबल दुपट्टे वाला पारंपरिक बाइडल लहंगा पहना, जो कि अनुराधा वकील ने खास उनके लिए तैयार किया था। फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली सोनम अपने ब्राइडल लुक से हमें कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई। फैशन एक्सपर्ट ने ज्वेलरी, मेकअप और ड्रेसअप के आधार पर सोनम को 10 में से 7 ही नंबर दिए।

दुपट्टे ने बढ़ाई दीपिका की खूबसूरती

दीपिका ने अपनी शादी में बंद गले की चोली के साथ डार्क लाल रंग का लहंगा पहन रखा था, जो कि डिजाइनर सब्यसाची ने खास उनके लिए डिजाइन किया था। गोल्ड कलर के हैवी एम्ब्रायडरी वाले दुपट्टे ने दीपिका को परफेक्ट ब्राइडल लुक दिया। इस लुक को उन्होंने खूबसूरत स्माइल और हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। इस लुक के लिए फैशन एक्सपर्ट ने दीपिका को 10 में से 9 नंबर दिए।

प्रियंका भी नहीं कर पाई इंप्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू रिती-रिवाज से शादी करते वक्त डार्क रेड कलर का लहंगा पहन रखा था। इसकी ब्रॉडर पर फ्रेंच एम्ब्रायडरी की गई थी। ज्वेलरी के मामले में प्रियंका ने एक बार फिरअनुष्का शर्मा को कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई। उनकी ज्वेलरी भी सब्यसाची के हेरिटेज कलेक्शन से ही थी। उनके इस लुक के लिए फैशन एक्सपर्ट ने उन्हें 10 में से सिर्फ 7 नंबर ही दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments