asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeएंटरटेनमेंटआमिर की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' से भी बुरा हाल रहा 'जीरो' का....

आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ से भी बुरा हाल रहा ‘जीरो’ का….

ऑय 1 न्यूज़ 24 दिसम्बर 2018 (रिंकी कचारी) फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को रिलीज हुई जीरो ने पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘जीरो कुल 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। शुक्रवार को फिल्म ने कुल 20.14 करोड़ और शनिवार को 18.22 करोड़ का बिजनेस किया।’ ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंडिया टुडे के मुताबिक, रविवार को भी जीरो का बिजनेस ठंडा रहा और ये कुल 17 करोड़ ही जुटा पाई। इस तरह फिल्म ने 3 दिन में 55.36 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर जीरो की धीमी रफ्तार के बाद ऐसा लग रहा है शाहरुख की इस फिल्म का हाल भी जब हैरी मेट सेजल जैसा होगा। साल का आखिरी समय बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। इससे पहले नवंबर में आमिर खान की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का भी बुरा हश्र हुआ हालांकि जीरो की अपेक्षा ये बेहतर रही। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने तीन दिन में 102 करोड़ जुटा लिए थे।जीरो में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है जो मेरठ का रहने वाला है। फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है, जिस वजह से इसका बजट बढ़ा है। माना जा रहा है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। जीरो का कुल बजट 175 करोड़ के आस-पास है।

आपको बतादे की जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है। शाहरुख खान के करियर के लिहाज से जीरो बेहद जरूरी है। उनकी पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं जीरो के साथ कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ रिलीज हुई है। कन्नड़ भाषा की इस फिल्म का हिन्दी वर्जन शाहरुख की जीरो को जबरदस्त टक्कर दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments