Thursday, January 30, 2025
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़अनोखी लव स्टोरी लड़की के दोनों हाथ-पैर नहीं, पर लड़का करता है...

अनोखी लव स्टोरी लड़की के दोनों हाथ-पैर नहीं, पर लड़का करता है बेतासा प्यार |

आई 1 न्यूज़ 14 फरवरी 2018 (अमित सेठी ) वैलेंटाइन डे के ऊपर आई 1 न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट अनोखी लव स्टोरी लड़की के दोनों हाथ-पैर नहीं, पर लड़का करता है बेतासा प्यार लड़की के दोनों हाथ और दोनों पैर नहीं है, फिर भी लड़का उसे इतना प्यार करता है, देखकर आप भी उसे सलाम करेंगे पढ़ें अनो खी लव स्टोरी… पंजाब के मोहाली में हुई अनोखी शादी के गवाह कई लोग बने और जोड़े को आशीर्वाद दिया। आदर्श नगर निवासी विनोद और लक्ष्मी ने डेढ़ साल तक चली मुलाकातों के बाद एक दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया और शादी कर ली लक्ष्मी के बचपन से ही न दोनों हाथ हैं और न दोनों पांव हैं। मां ने उसकी शादी को लेकर आस छोड़ दी थी, लेकिन भगवान के मंदिर में लक्ष्मी को विनोद के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया। विनोद का एक पैर काम नहीं करता। वो बैसाखी के सहारे चलते हैं एक संस्था चलाने वाले अशोक कुमार ने इनकी फैमिली से बात की और शादी के लिए मनाया। वहीं एक दूसरे का हाथ थामकर लक्ष्मी और विनोद बेहद खुश हैं। दोनों अब एक दूसरे को पूरा महसूस कर रहे हैं विनोद बताते हैं कि लक्ष्मी से उनकी मुलाकात मंदिर में हुई थी। बातचीत का दौर शुरू हुआ और करीब डेढ़ साल से हम एक दूसरे से मिल रहे थे। मुलाकातों का दौर कब प्यार में बदल गया, पता नहीं चला। फाइनली हम दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments