asd
Saturday, July 27, 2024
to day news in chandigarh
Homeचंडीगढ़अगर आप अपने घर में इकट्ठे कचरे की बदबू से परेशान है...

अगर आप अपने घर में इकट्ठे कचरे की बदबू से परेशान है तो आपकी यह परेशानी बहुत जल्द खत्म होने वाली है

आई 1 न्यूज़ 6 जून 2018 ( अमित सेठी )  अगर आप अपने घर में इकट्ठे कचरे की बदबू से परेशान है तो आपकी यह परेशानी बहुत जल्द खत्म होने वाली है क्योंकि पुणे की भोर इंजीनियरिंग कंपनी के इंजीनियरों के नये आविष्कार के माध्यम से 10000 से 15 हजार की कीमत में आपके घर पर एक ऐसी मशीन आने वाली है जिससे आप कचरे को तेजी से कम्पोस्ट में बदल सकते है। हालांंकि अभी मार्केट में इतनी कम कीमत में कोई मशीन उपलब्ध नही है । लोगों क ी सुविधा को ध्यान में रखकर कंपनी ऐसी मशीन का निर्माण करवा रही है जो सस्ती तो हो लेकिन साथ ही घर में भी रखी जा सके। जिसमें मशीनों का उपयोग करके कचरे से कम्पोस्ट कैसे तैयार किया जाता है, इसका एक डिमोंस्ट्रेशन भी किया गया। यह प्रौद्योगिकी नासिक नगर पालिका, पुणे नगर निगम, हैदराबाद नगर निगम और महाराष्ट्र विधान मंडल जैसे सरकारी संगठनों में पहले से ही उपयोग में है। इस टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देते हुए भोर इंजीनियरिंग के एमडी अरविंद राजपूत ने कहा कि इस टैक्नोलिजी को चंडीगढ़ में लाने के लिए नगर निगम से बात चल रही है। उन्होंने ने बताया कि उनका लक्ष्य कचरा प्रबंधन की समस्या को दूर करने के लिए उत्तर भारत, मुख्य रूप से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र पर रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments