आई 1 न्यूज़ : संदीप
डिजिटल भारत की कल्पना को लिए भारत सरकार जन – जन तक डिजिटल सेवाए पहुचने के लिए व् इसके बारे में अवगत करवाने के लिए कदम उठा रही हे , जिसके चलते राजगढ़ में भी डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत “ इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल टेक्नोलॉजी राजगढ़ “ द्वारा आई o टी० आई० राजगढ़ के विद्यार्थियों व् महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थियों को डिजिटल सेवाओ के बारे में अवगत करवाया गया व् विडिओ के माध्यम से डिजिटल इंडिया केसे हो जानकारी दी गई आई o डी o टी o राजगढ़ द्वारा दोनों संस्थानों में 550 विद्यार्तियो को डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत जानकारी दी गई , इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल टेक्नोलॉजी के डारेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा की सरकार के प्रयासों को जन – जन तक पहुचने का काम आई o डी o टी o राजगढ़ द्वारा किया जा रहा है साथ उन्होंने कहा की “कोई भी व्यक्ति इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल टेक्नोलॉजी के कार्यालय में आकर डिजिटल कार्य से से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है हमारे शिक्षण संस्थान में डिजिटल शिक्षा सहित हर प्रकार के डिजिटल सम्बन्धी प्रत्येक कार्य किये जाते है “ जहा एक तरफ आई o डी o टी o राजगढ़ से आये कर्मचारियों ने जानकारी दी वही दूसरी और विद्यार्थियों ने भी अपने संस्याओ सम्बन्धी सुझाव लिए, महाविद्यालय के विद्यार्थी पंकज , शुभम , सचिन, आशिमा , ने बताया की डिजिटल साक्षरता के माध्यम से हमारे कार्यो को रफ़्तार मिलती है हम सभी को डिजिटल साक्षरता की और बढ़ने की जरूरत है . इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजिटल टेक्नोलॉजी राजगढ़ से आये प्रमोद कुमार , कमलेंदर सिंह व् संदीप कश्यप ने प्रधानाचार्य आई o टी o आई o नवीन कुमारी व् प्रधानाचार्य महाविद्यालय राजगढ़ शकुन्तला वर्मा का धन्यवाद किया .