आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप
- राजगढ़ | जिला स्तरीय ओधोगिक प्रिशिक्षण संसथान खेल संघ व् राजकीय ओधोगिक प्रिशिक्षण संसथान राजगढ़ जिला सिरमौर द्वारा 11 वी जिला स्तरीय लडकियों की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसम्बर सोमवार से 13 दिसम्बर तक राजगढ़ के नेहरु मैदान में करवाने जा रहा है | आई टी आई राजगढ़ की प्रधानाचार्य इंजनियर नवीन कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 13 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी |प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को आई एम् सी चेयरमेन विवेक शर्मा करेंगे तथा समापन बुधवार को होगा | इस तीन दिविसीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की प्राइवेट आई टी आई भी भाग लेगी | प्रतियोगिता में बालीबाल , खो-खो , कब्बड्डी ,बेडमिन्टन ,के साथ संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करवाया जायेगा | इस दोरान जिला स्तरीय ओधोगिक प्रिशिक्षण संसथान खेल संघ के अध्यक्ष सी के कोशिक प्रधानाचार्य आई टी आई नाहन ,सुभाष चंद पी टी आई नाहन व् शिक्षा विभाग से आये अध्यापक व् आई हुई विभिन टीमो के मेनेजर व् कोच भी उपस्थित रहंगे |