आई 1 न्यूज :
राजगढ़ 8 दिसम्बर :— पच्छाद कांग्रेस के राजगढ़ क्षेत्र की बैठक का आयोजन अध्यक्ष श्री सिरमौर सिंह की अध्यक्षता में यहाँ किया गया | बैठक में विधान सभा चुनाव में हुए मतदान की समीक्षा की गई | बूथ स्तर पर पर किये गए आंकलन के मुताबिक सम्पूर्ण पच्छाद क्षेत्र से कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस की जीत निश्चित है |और कांग्रेस के प्रत्याशी श्री गंगू राम मुसाफिर 4 से 5 हज़ार के मध्य मतो से जीत दर्ज करेंगे | बैठक में समस्त क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने भाग लिया | और अपने अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की जानकारी दी | जबकि इससे पूर्व पच्छाद तहसील की बैठक सराहां में हो चुकी है जिसमे वहां के मतदान केन्द्रों के बारे में पहले ही चर्चा हो चुकी है | ब्लाक अध्यक्ष श्री सिरमौर सिंह द्वारा प्रदत जानकारी के अनुसार पच्छाद क्षेत्र में कांग्रेस की जीत निश्चित है और प्रदेश में कांग्रेस फिर से सत्ता में आयेगी |और राजा वीर भद्र सिंह फिर से मुख्य मंत्री बनेंगे | बैठक में जिला परिषद सदस्या श्रीमती शकुन्तला प्रकाश सर्व श्री दुर्गा सिंह, प्रताप भगनाल, जय प्रकाश चौहान, आई डी शर्मा, विवेक शर्मा, संत राम शर्मा,सुरेन्द्र प्रकाश,सभी जोन अध्यक्ष,,पंचायत प्रधानपंचायत समिति सदस्यों सहित भारी संख्या में कार्य करता मौजूद थे |