आई 1 न्यूज़ : ब्यूरो रिपोर्ट
आज से करीब 45 दिन पहले शहर बटाला के एक भीड़ बड़े बाजार में झगड़े के दौरान एक नौजवान का कत्ल होने से पुरे शहर में सनसनी फैल गई | शहर के लोगो के मन में डर का माहौल बन चूका है इस दौरान पुलिस प्रसाशन की और से एक दोषी को गिरफ्तार किया गया है | और 2 कातिलों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही |पुलिस की नाकामी को देखकर शहर बटाला में आज मृतिक के परिवार वालो ने मिलकर एस एस पी दफ्तर का घराव किया | तो पुलिस ने 10 दिन के अंदर दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया |
जिला गुरदासपुर के शहर बटाला में करीब 45 दिन पहले झगड़े के दौरान एक नौजवान का कत्ल किया गया | पुलिस की और से कोई कार्रवाई ना होने से मृतिक के परिवार वालो ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज शहर बटाला के एस एस पी दफ्तर का घराव किया | और पुलिस प्रसाशन को दोषियों को पकड़कर गिरफ्तारी की मांग की है | मृतिक परिवार वालो को पुलिस प्रसाशन की और से 10 दिन का समय दिया गया| मृतिक परिवार वालो का 10 दिन में पुलिस की और से दोषियों को गिरफ्तार ना किया गया तो हम बटाला के गांधी चौंक में धरना देंगे और साथ साथ मृतक की माता का कहना है कि अगर मेरा बेटा गलत है मेरे को गोली मार देना |
पुलिस प्रसाशन का कहना है की इस मामले में एक दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतिक के परिवार वालो को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द बाकी दोषियों को गिरफ्तार करके उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |