आटे के लड्डू भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हें अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है। यह खाने में जितने स्वादिष्दट होते हैं उतने ही सेेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आटे के लड्डू लोग आमतौर पर बनाते हैं। आप चाहे तो खुशियों के मौके पर भी अपने घर आटे के लड्डू बना सकते हैं।
आटा लड्डू की सामग्री
- 1 kg आटा
- 1 kg बूरा पाउडर
- 1 kg घी
- 40 ग्राम सोंठ पाउडर
- 3 टेबल स्पून भुनी अजवाइन
- 50 ग्राम किशमिश
- 50 ग्राम मुनक्का
- 100 ग्राम बादाम
- 100 ग्राम खरबूजे के बीज
- 50 ग्राम मखाना, रोस्टेड
- (भुने और कुटे हुए) 50 ग्राम गोंद
आटा लड्डू बनाने की विधि
1.पहले बादाम को भून लेने के बाद उन्हें अच्छे से कूट लें।
2.इसके बाद आटे को भूनें, हल्का भूरा रंग हो जाने के बाद उसमें घी डालें और तब तक भूनें जब तक वह साइड से घी न छोड़ने लगे।
3.मिक्सचर के ठंडा होने पर उसमें बाकी की बची हुई सामग्री डालें और लड्डू तैयार करें।
रेसिपी नोट
आटे के लड्डू को बनाकर एयरटाइट डिब्बे में बंद करके महीने भर तक रखा जा सकता है।