आई 1 न्यूज़ : संदीप कश्यप
राजगढ़ 13 नवम्बर :– पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ट कांग्रेस नेता और ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री भगत राम सेवल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक छा गया है | नैनाटिक्कर निवासी श्री सेवल के निधन पर हर कांग्रेस कार्यकर्ता ही नही बल्कि क्षेत्र के समस्त लोग इस आघात से स्तब्ध है | घर पर ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया | उनके निधन पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री जी आर मुसाफिर ने इसे न केवल पार्टी क लिए बल्कि क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा आघात बताया है | उन्होंने कहा की श्री सेवल हमेशा सामाजिक कार्यो के लिए तत्पर रहते थे |जिनके निधन से उनकी कमी को पूरा करना मुश्किल होगा | इसी प्रकार पच्छाद कांग्रेस के अध्यक्ष सिरमौर सिंह, जिला परिषद सिरमौर की उपाध्यक्ष परीक्षा चौहा, जिप सदस्या शकुन्तला प्रकाश, पूनम पंवर,बीडीसी अध्यक्ष पच्छाद उषा तोमर, उपाध्यक्ष और सदस्य, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार,महासचिव इन्दर दत्त शर्मा ,श्याम लाल फरमाहे,विवेक शर्मा, समस्त जोन अध्यक्षों, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र शास्त्री, इंदिरा कश्यप, सीमा अत्री,संतोष शर्मा, संजय पाल, मोहिनी ठाकुर, दुर्गा सिंह,प्रताप भागनाल, जय प्रकाश चौहान,राजगढ़ शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा, दिनेश आर्य, व्यापर मंडल राजगढ़ के अध्यक्ष अजय चौहान, नगर पचायत राजगढ़ के अध्यक्ष सतीश कुमार,उपाध्यक्ष तरुण साहनी और समस्त पार्षदों, पंचायत प्रधानो,पंचायत समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है | सभी ने कहा है की इस दुःख की घड़ी में समस्त कांग्रेस उनके परिजनों के साथ खड़े है |