राजगढ़ | पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत गुरु की नगरी बडू साहिब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कोंग्रेस के स्टार प्रचारक व् पंजाब के मुख्यमंत्री केप्टन अमरिंदर सिंह उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जम कर बरसे | इस मोक्के पर उन्होंने कहा की भाजपा को हिमाचल में अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए कियुंकी देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को अपनी हार का डर सता रहा है इसलिय वह बार बार प्रदेश में चुनाव प्रचार करने में झूटे हुए है उन्हें हिमाचल के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की बड्ती हुई लोकप्रियता को देखकर यह डर लगा हुआ है कही कोंग्रेस सरकार दुबारा से हिमाचल में काबिज ना हो जाये इसी का डर उन्हें बार बार प्रदेश में खिंचा चला आ रहा है |प्रदेश में कोंग्रेस को लोगो का आपर जनसमर्थन मिल रहा है जिससे प्रदेश की भाजपा सहित केंद्र में भाजपा सरकार घबराई हुई है | तभी तो अकेले वीरभद्र के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रिय स्तर के नेताओं को हिमाचल में ताबड़ तोड़ रेलिया करनी पड़ रही है | मोदी ना तो लोगो के खातो में 15 -15 लाख रूपये डाल सके और ना ही महंगाई दर और ,भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा सके |
42 महीनो की मोदी सरकार में अभी तक देश में झूटे जुमलो के इलावा कुछ भी नहीं किया | उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित लोगो से कहा की हिमाचल में 68 की 68 सीटे कोंग्रेस की आ रही हैकियुंकी राजा ने हिमाचल का अभूतपूर्व विकास किया है व् हर क्षत्र में हिमाचल को नाम रोशन किया अगर शिक्षा की बात की जाय तो केरल और हिमाचल शिक्षा में नंबर बना हुआ है विकास के दम पर राजा वीरभद्र सिंह सातवी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेगे और पच्छाद के लोकप्रिय नेता गंगुराम मुसाफिर राजा की सरकार में बजीर बनेंगे | अभी तक हिमाचल में जहा जहा भी गया हु हिमाचल की जनता में हर जगह एसा ही जोश देखने को मिला हुआ है पच्छाद की जनता का जिस तरह का जोश आज की जन सभा में देखा गया उस तरह का जोश आगामी 9 नवम्बर को भी अपने पोलिंग बूथ पर गंगुराम मुसाफिर के पक्ष में वोट देकर ऐसा ही जोश दिखाए |इस मोक्के पर पच्छाद से कोंग्रेस प्रत्याशी गंगुराम मुसाफिर ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश कश्यप को निक्मा व् डफर विधायक करार दिया उन्होंने कहा की पिछले पांच सालो में सुरेश कश्यप ने विधानसभा के अन्दर पच्छाद की समस्या को लेकर व् एक भी प्रश्न जनता के हित में नहीं उठया और अपनी 5 करोड़ की विधायक निधि की बन्दर बाँट की हुई है| बता दे की श्री मुसाफिर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के छोर पर इसलिय भी यह रेली का आयोजन करवाया ताकि उन्हें पता लग सके की असल में कोंग्रेस के कितने लोग उनके साथ है भारी जनसभा को देखर गंगुराम मुसाफिर को जीत की आस नजर आई और उन्होंने सभी लोगो से हाथ जोड़कर गलती से हुई गलती की क्षमा मांगी व् अपने पक्ष में वोट डालने की अपील भी की | इस मोक्के पर बडू साहिब गुरुद्वारा कमेटी द्वारा और मुसाफिर द्वारा केप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत भी किया गया इस अवसर पर केप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका व् बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया | इस अवसर पर नाहन के पूर्व विधायक अजय भाहुदर सिंह , काकावीर ,परीक्षा चौहन ,जय प्रकाश चौहन ,शकुन्तला चौहन , विवेक शर्मा ,दिनेश आर्य ,दीपक धीर ,रविन्द्र शर्मा ,राजेंदर ठाकुर ,पंकज मुसाफिर ,कोंग्रेस यूथ के सुधीर ठाकुर ,दीपक शर्मा ,राघव सूद सहित हजारो लोगो ने शिरकत की |