शिमला, 04 सितम्बर उप तहसील कार्यालय सरस्वती नगर का शुभारंभ जुब्बल-क्षेत्र के सरस्वती नगर में आज मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने नए उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस उप तहसील के अंतर्गत 9 पटवार सर्कल, 13 पंचायतें और एक फील्ड कानूनगो वृत शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज जुब्बल क्षेत्र के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग पूर्ण हुई है, जो कि इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 05 अगस्त को कैबिनेट में इस उप तहसील को मंजूरी मिली थी। उन्होंने कहा कि इस तहसील में 12 पदों को भरने की भी मंजूरी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वती नगर में डाॅक्टर व पैरामेडिकल कर्मचारियों के चार पद सृजित हुए हैं। रोहित ठाकुर ने साढ़े छह लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत घर अंटी का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कार्यकाल के दौरान एफसीए के तहत 100 सड़कों को मंजूरी मिली है। कोटखाई क्षेत्र में सड़कों के निर्माण व स्तरोन्नत कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये, जबकि नावर क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जुब्बल क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये व्यय कर सड़कों का निर्माण व मुरम्मत कार्य पूर्ण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मोति लाल सिंथटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। काॅपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष मस्त राम चैहान, ग्राम पंचायत मांदल के पूर्व प्रधान मदन मोहन शक्टान, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती शारदा ठाकुर तथा भीम सिंह जौहटा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रमेश चैहान, जुब्बल-कोटखाई मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी रांटा, ग्राम पंचायत रावी के प्रधान श्री सुभाष पांटा, बीडीसी उपाध्यक्ष श्री संदीप सेहटा, ग्राम पंचात मांदल के उप प्रधान श्री सुरेश दोल्टा, डीएसपी श्री मदन कांत व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।